देश

राशन कार्ड वालों के होंगे वारे न्यारे! नई पहल से 3 महीने का राशन फ्री

सरकार ने राशन धारकों के हित में बड़ी पहल शुरू की है। इससे देश के लगभग 80 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। इस योजना से लोगों का समय भी बचेगा और उन्हें परेशान भी नहीं होना पड़ेगा। कार्ड धारकों का राशन लेना अब बहुत ही आसान होने वाला है।

लंबी कतारें और घंटों तक इंतेज़ार खत्म

भारत सरकार की इस योजना से अब कार्ड धारकों की समय की बचत होगी। साथ ही उन्हें लंबी कतारें में कई कई घंटों तक खड़े रहने की कोई जरूरत नहीं होगी।

पहले कार्ड धारकों को बहु लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। कई कई घंटों तक इंतेज़ार करने के बाद उनको राशन मिलता था। कोरोना में तो स्थिति और खराब थी। करना फैलने का भी डर था। बहुत से लोगों को जरूरी काम छोड़कर इन कतारों में लगना पड़ता था। अब इस योजना से आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं होगी।

तीन महीने का दशान एम साथ मिलेगा

इस नई पहल से सरकार कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने का राशन मुफ्त देगी। अब किसी भी व्यक्ति को बार-बार राशन की दुकान पर नहीं जाना होगा। तीन महीने का राशन एक साथ पाकर वह तीन महीने तक चिंता मुक्त होंगे। इस योजना से सभी कार्ड धारकों को बहुत ज्यादा लाभ मिलेगा।

फ्री मिलेगा राशन

पहल के तहत तीन महीने का राशन फ्री मिलेगा। राशन के लिए किसी भी प्रकार का कोई भुगतान नहीं करना होगा। ऐसा सरकार पहले भी कर चुकी है। कोरोना के समय में भी सरकार ने फ्री राशन का वितरण किया था।

ये सब मिलेगा राशन में

राशन सामग्री हर राज्य के अनुसार अलग अलग हो सकती है।मगर मुख्य रूप से सामग्री में गेहूं या चावल, नमक, तेल, दाल , चीनी और ज्वार शामिल किया जाता है। राशन तीन महीने की खपत के हिसाब से एक साथ दिया जाएगा।

इन कार्ड धारकों को मिलेगा लाभ

योजना से उन कार्ड धारकों को लाभ होगा, जो PMGKAY, NFSA, AAY, या PHH जैसी योजनाओं के अंतर्गत आते है।

 

नई राशन वितरण प्रणाली को राज्यों में चरणों में लागू किया जा रहा है। कुछ राज्यों में इसे पहले ही शुरू कर दिया गया जबकि अन्य राज्यों में इसे 2025 अंत तक किया जा सकता है। भारत सरकार का लक्ष्य इस योजना को वर्ष के अंत तक सभी राज्यों में पहुंचाना है।

स्मार्ट राशन से आएगी वितरण में पारदर्शिता

राशन वितरण की नई पहल पूर्ण रूप से डिजिटल होगी। इससे राशन वितरण में पारदर्शिता आएगी। स्मार्ट राशन और ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम की व्यवस्था से उसे अंजाम दिया जाएगा।

अब राशन खुद आपतक आयेगा

देश के कई राज्यों में राशन की होम डिलीवरी शुरू हो चुकी है। अन्य राज्यों में भी जल्द की जाएगी। महिलाएं, बुजुर्ग या राशन लाने में असमर्थ लोगों के लिए यह किया जा रहा है। डिविलवरी के लिए मोबाइल वैन या सरकारी गाड़ियों का इंतेज़ाम होगा।

अलग से आवेदन की भी जरूरत नहीं

कार्ड धारकों को किसी भी प्रकार के आवेदन की जरूरत नहीं है। उन्हें यह सुविधा स्वत: मिलेगी। कई राज्यों में एसएमएम के माध्यम से सूचित भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button