मानसून शुरू हो गया है। इस मौसम में हिल स्टेशन बहुत सुंदर लगने लगते हैं। हरी हरी पहाड़ियां और सफेद धुंध हिल स्टेशन को बिल्कुल जन्नत बना देती है। मानसून में हिल स्टेशन एक अलग ही अनुभव देता है।
इस मौसम में सभी लोग व्यस्त शहर और जीवन से दूर प्रकृति की शांत और ठंडी पहाड़ियों में जाना पसंद करते हैं। वहां जाकर सारी थकान और तनाव खत्म हो जाता है। एक आराम और सुकून महसूस होता है।
इस मानसून के लिए 5 सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन
1) मसूरी (उत्तराखंड)
मंसूरी को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। मंसूरी की पहाड़िया दुनिया भर में प्रसिद्ध है। मंसूरी ट्रैवलर्स और प्रकृतिप्रेमियों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है।
ट्रैवल टिप: “क्लाउड्स एंड”, केम्टी फॉल और कंपनी गार्डन घूमने ज़रूर जाएं। बारिश में बीमार न हो इसलिए छाता और रेनकोट साथ रखें।
2) वैली ऑफ फ्लावर्स, (उत्तराखंड)
वैली ऑफ फ्लावर्स यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह केवल मानसून के दौरान खोला जाता है। इसके अलावा यह पूरा साल बंद रहता है। यह वैली मानसून में लाखों रंग-बिरंगे फूलों से भर जाता है, इसलिए इसे वैली ऑफ फ्लावर्स खा जाता है। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए एक अद्भुत स्थान बनाता है। मानसून में पूरी दुनिया भर से लोग यहां घूमने आते है।
ट्रैवल टिप: वहां के फूलों को हानि न पहुंचाएं। उत्तराखंड में और भी सुंदर जगह हैं, वहां भी जरूर जाएं।
3) शिलांग, (मेघालय)
भारत के पूर्वोत्तर में स्थित यह हिल स्टेशन अपनी धुंध भरी पहाड़ियों और खूबसूरत झरनों के लिए जाना जाता है। जो मानसून में और भी अधिक अद्भुत दिखाई देता है। मानसून में इसमें एक अलग ताजगी भर जाती है। शिलांग बहुत ही शांत जगह है। यहां समय बिताना सभी टूरिस्टों को अच्छा लगता है।
ट्रैवल टिप: शिलांग का पहना और खानपान जरूर ट्राई करें।
4) कूर्ग, (कर्नाटक)
कर्नाटक में स्थित कूर्ग को “भारत का स्कॉटलैंड” भी कहा जाता है। कूर्ग के कॉफी के समतल बागान पहाड़ों पर बिछी एक हरी चादर से लगते हैं। जो देखने में बहुत ज्यादा सुंदर लगते हैं। कूर्ग को और भी ज्यादा आकर्षक बनाते हैं, धुंध से ढके जंगल और झरने।
ट्रैवल ट्रिप: अपने लिए वह से उत्तम किस्म की कॉफ़ी जरूर खरीद कर लाएं।
5) लोनावाला, (महाराष्ट्र)
लोनावाला महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित एक हिल स्टेशन है। यह मुंबई और पुणे के बीच, सह्याद्रि पर्वतमाला में स्थित है। लोनावाला अपनी मनमोहक हरियाली, ठंडी जलवायु, शांत झीलों और ऐतिहासिक गुफाओं के लिए दुनिया भर में चर्चित है। यह पश्चिमी घाट की हरियाली भरी घाटियों, धुंध भरी पहाड़ियों और लुभावने दृश्यों के सबको पसंद है। लोनावाला के लायंस पॉइंट और राजमाची प्वाइंट जैसे बिंदुओं से घाटी और आसपास की पहाड़ियों का सुंदर नज़ारा दिखाई देता है।
ट्रैवल टिप्स: फिसलन का ध्यान रखें। सावधानी से सफर करें।
हिल स्टेशन के स्वच्छ हवा और पानी
हमारे शहर पूरी तरह से प्रदूषण से घिरे रहते हैं। पानी भी खराब हो चुका है। उनके इस्तेमाल से हमारे श्री पर काफी नकारात्मक असर पड़ता है।
इन सभी स्थलों पर पानी और हवा बिल्कुल शुद्ध होते हैं। इनके इस्तेमाल से हमारे शरीर को बहुत लाभ होता है। इसलिए बहुत से लोग साल में एक बार मानसून के मौसम में हिल स्टेशन जरूर जाते हैं, ताकि वे प्रदूषण भरे शहर से दूर साफ हवा ले सकें।
ट्रैवल टिप्स
- सफर में इन सभी जगहों पर सावधानी से घूमे मानसून में फिसलन की वजह से खतरा हो सकता है।
- अपने शहरी जीवन और कामों को शहर में ही छोड़कर जाएं
- अपने पास पर्याप्त धन और जरूरत की चीजें रखें।
- जगह छोड़ने से पहले सभी जरूरी स को सही से न लें।
- सफर पर कम से कम समान लेजाने की कोशिश करें।
- डेस्टिनेशन के प्रसिद्ध परिधान और खाने को जरूर ट्राई करें।
- इत्मीनान से डेस्टिनेशन से का आनंद लें। अच्छा खास समय निकलकर आएं, वापस जाने की जल्दी न करें।