उत्तराखंडदेश

भूस्खलन के कारण केदारनाथ धाम यात्रा पर लगी अस्थाई रूप से रोक

रुद्रप्रयाग पहाड़ों में बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश ने हर तरफ तबाही मचाई हुई है। बारिश के बाद लगातार हो रहे भूस्खलन परेशानी का कारण बन रहे है। भूस्खलन से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में भारी भूस्खलन से रास्ता बंद हो गया है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रोक लगा दी है। केदारनाथ धाम के द्वार इस वर्ष 2 मई 2025 को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष भारी मात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ केदारनाथ धाम पर देखी गई।

 

केदारनाथ यात्रा गौरीकुंड के निकट भूस्खलन होने से बंद हो गई है। केदारनाथ के पैदल यात्रा मार्ग में भूस्खलन होने से दोनों छोरों पर हजारों की संख्या में तीर्थ यात्री फंसे हुए हैं। सुरक्षाबलों द्वारा यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। फिलहाल केदारनाथ यात्रा बंद है और यात्रा मार्ग को सुचारू रूप से चालू करने के प्रयास प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं। पथ निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन।

लगातार बारिश के कारण आए दिन केदारनाथ यात्रा मार्ग और सोनप्रयाग गौरीकुंड मोटर मार्ग पर हो रहे भूस्खलन के कारण तीर्थ यात्रियों को परेशानी हो रही है। बारिश और भूस्खलन के कारण केदारनाथ धाम की यात्रा भी प्रभावित हो रही है। भारी बारिश से मिट्टी और चट्टानें खिसक गईं, जिससे पैदल मार्ग का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, BRO और SDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं। साथ ही प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सरकारी निर्देशों का पालन करें और बिना अनुमति के आगे न बढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button