देश

वडोदरा में गिरा पुल 9 की मौत 5 को बचाया

गुजरात से पुल टूटने की खबर आई है। घटना 9 जुलाई (बुधवार) की सुबह की है। वडोदरा में गंभीरा पुल टूट कर नदी में ढह गया। पुल के साथ साथ कुछ गाड़ियां भी नदी में गिर गई। पुल टूटने से 9 लोगों की मौत हो गई। 5 लोगों को बचा लिया गया है। वडोदरा की जनता में डर का माहौल है।

यह पुल महीसागर नदी पर बना हुआ था। वडोदरा जिले के पादरा तालुका के मुजपुर में स्थित था। पुल आनंद जिले के गंभीरा को मुजपुर के साथ-साथ मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता था।

पिछले 3 वर्षों में गिरे पुल

देश में अक्सर कोई न कोई पुल गिरने की खबर सुनने को मिलती रहती है। आय दिन देश के किसी न किसी स्थान पर कोई न कोई पुल गिर जाता है। पिछले 3 वर्षों (2022-2025) में लगभग 15 चालू और 11 निर्माणाधीन पुल गिर चुके है।

भारत में 1977 से 2017 में टूटे पुल

“1977 से 2017 तक भारत में पुल विफलताओं का विश्लेषण” शीर्षक से 2020 के एक अध्ययन प्रकाश हुआ था। यह अध्ययन अंतर्राष्ट्रीय जर्नल स्ट्रक्चर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग में प्रकाशित हुआ था। इस अध्ययन के अनुसार, 1977 से 2017 में कुल 2,130 पुल टूट कर गिर चुके थे। इन पुल के टूटने का कारण प्राकृतिक आपदाएं (80.3%), खराब की गिरावट (10.1%), और ओवरलोडिंग (3.28%) था।

ताज़ा खबरों के लिए fm news को फ़ॉलो करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button