ऑटोमोबाइल

EV कार बाजार में मचेगा धमाल, 2025 में लॉन्च होगी ये जबरदस्त EV कार

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में EV गाड़ियों की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बड़ी ब्रांड्स भी अब इसी सेगमेंट पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। इसी क्रम में कुछ नई और कुछ अपडेटेड गाड़िया जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। इन इलेक्ट्रिक गाड़ियां को भविष्य के ट्रेंड को ध्यान में रखकर तैयार की किया गई है। आने वाले दिनों में कई सारी ईवी गाड़िया भारतीय बाजारों में धूम मचाती नजर आयेगी। आइए जानते है ऐसी ही कुछ गाड़ियों के बारे में।

Mahindra XEV 7e

Mahindra जल्द ही XUV700 के इलेक्ट्रिक वर्जन XEV 7e को पेश करने वाली है। महिंद्रा XEV 7e एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है, जो XUV700 पर आधारित है। इसे 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है, और इसकी अनुमानित कीमत 21 से 30 लाख रुपये है। यह महिंद्रा के INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक के विकल्प होंगे, जो 650 किमी तक की रेंज प्रदान करेंगे। महिंद्रा की दूसरी इलेक्ट्रिक कारों की तरह इसके एक्सटीरियर पर कनेक्टेड लाइटिंग एलिमेंट दिए जा सकते हैं, जबकि इसका इंटीरियर एक्सईवी 9ई से इंस्पायर्ड हो सकता है।

Maruti Suzuki e-Vitara

मारुति सुजुकी भी अब EV मार्केट में प्रवेश के लिए तैयार है और इसकी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara होगी। इस SUV में दो बैटरी ऑप्शन दिए जाएंगे। 49 kWh और 61 kWh। जिनकी मदद से यह करीब 500 km तक की रेंज देने में सक्षम होगी। कंपनी इसे अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो की फ्लैगशिप कार के रूप में पेश करेगी। यह कार सीधे तौर पर Hyundai Creta EV, MG ZS EV और Mahindra BE 6 को टक्कर देगी। भारत में इसके सितंबर 2025 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17 लाख रुपये तक होने की उम्मीद

Hyundai Venue EV

हुंडई अपनी Venue EV को भारत में 2025 में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। ये गाड़ी एक मिड रेंज कॉम्पैक्ट suv है अनुमान है कि यह गाड़ी 300 किलोमीटर के आसपास की रेंज तय कर सकती है। वेन्यू इलेक्ट्रिक की डिजाइन रेगुलर वेन्यू जैसी हो सकती है, लेकिन इसमें कई ईवी-स्पेसिफिक बदलाव जरूर किए जा सकते हैं। अनुमान है कि इसकी फीचर लिस्ट भी रेगुलर मॉडल से मिलती जुलती हो सकती है। इसकी अनुमानित कीमत 15 लाख तक हो सकती है।

Tata Safari EV

टाटा मोटर्स 2025 में अपनी लोकप्रिय एसयूवी, सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। टाटा Safari EV को अगस्त 2025 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, इसकी अनुमानित कीमत 26.00 – 30.00 लाख रुपये होगी। सफारी ईवी में 4×4 ड्राइवट्रेन, एक 60-70 kWh बैटरी होने की उम्मीद है जो 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज देगी। ADAS  360-डिग्री कैमरा और 7 एयरबैग जैसे फीचर्स शामिल हो सकते।

Tata Sierra EV

Tata Sierra EV की लंबाई 4150 mm, चौड़ाई 1,820 mm और हाइट 1675 mm होगी। कार में 2450 mm का लंबा व्हीलबेस देखने को मिलेगा। इस कार को एक बार चार्ज करने के बाद 500 किमी तक चलाया जा सकेगा। यह कार नई लाइफस्टाइल एसयूवी नई पंच ईवी वाले नए Acti।ev प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है। सिएरा ईवी में 90 के दशक के समय आने वाली सिएरा की झलक मिल सकती है।Tata Sierra EV मे मिलेंगा ADAS और हिल होल्ड असिस्ट रियर सीट को हटाकर सीट बढ़ाने का ऑप्शन मिलेगा। इसके भारत में सितंबर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसकी कीमत 20 से 30 लाख के बीच होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button