अगर Fortuner से हटके कुछ लेने का है मन तो Toyota RAV4 Hybrid 2025 पर एक बार जरूर डाले नजर।
एक विश्वसनीय और दमदार SUV की है तलाश तो "Toyota RAV4 Hybrid 2025" के ये फीचर्स ले जान।

जापानी कंपनी Toyota अपनी बहुप्रतीक्षित Toyota RAV4 Hybrid 2025 को भारत में लॉन्च कर सकती है। यह एक हाइब्रिड एसयूवी है। टोयोटा की नई RAV4 के भारत और अमेरिका में 2025 के आखिर में या 2026 की शुरुआत में आने की उम्मीद जताई जा रही है। टोयोटा ने इस कार को विश्व स्तर पर 21 मई 2025 को लॉन्च किया था जिसके बाद इससे जुड़े कई टीजर सामने आए है। Toyota RAV 4 Hybrid दमदार लुक, हाइब्रिड तकनीक और कई सुरक्षा फीचर के साथ आती है। अगर आप एक प्रीमियम एसयूवी की तलाश में है और इनोवा और फॉर्च्यूनर से हटके कुछ लेना चाहते है तो एक बार इस गाड़ी पर जरूर नजर डाले।
डिज़ाइन
Toyota RAV4 2025 में चौड़ी ग्रिल, एलईडी डीआरएल और शार्प कैरेक्टर लाइन्स इसे एक मज़बूत SUV लुक देते हैं। इसमे एक नया बंपर, 19 इंच तक के अलॉय व्हील और नए रंगों के विकल्प आने की उम्मीद है। इसका लुक काफी बोल्ड और दमदार लगता है। इसके साथ ही इसमें एयरोडायनामिक भी मौजूद है।
फीचर्स
RAV4 2025 में 10.5 इंच का स्क्रीन , डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर , वेंटिलेटेड सीटें , पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम सॉफ्ट-टच मटीरियल जैसी सुविधाएं मिलती है। ये एक 5-सीटर गाड़ी है जिसमें काफी अच्छा लेगरूम भी मिलता है। इसमें JBL साउंड सिस्टम , वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल भी दे सकती है।
माइलेज, पावर, और इंजन
टोयोटा की इस गाड़ी में 2.5 लीटर डायनामिक फ़ोर्स इंजन को हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट में पेश किए जाने की उम्मीद है। हाइब्रिड संस्करण से इसमें 40+ MPG यानि 18 से 20 किमी/घंटा का माइलेज मिलने की उम्मीद है। RAV4 हाइब्रिड में AWD सिस्टम के साथ इलेक्ट्रॉनिक मोटर होने की संभावना है जो 219 हॉर्सपावर तक पावर प्रदान कर सकती है जिससे यह 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 7.1 सेकंड में पकड़ सकती है। इसके साथ ही इसमें स्मूथ एक्सेलरेशन, रिस्पॉन्सिव हैंडलिंग और विश्वसनीय ऑफ रोड क्षमताएँ हों सकती है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित CVT (e-CVT) ट्रांसमिशन सुचारू गियर शिफ्ट प्रदान करता है।
सुरक्षा फीचर
2025 RAV4 में टोयोटा सेफ्टी सेंस 3.0 होने की संभावना है, जिसमें पैदल यात्री पहचान के साथ आगे की टक्कर की चेतावनी, अनुकूली क्रूज़ नियंत्रण,सड़क चिह्न पहचान, लेन कीप असिस्ट , ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर , ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और रियर क्रॉस ट्रैफ़िक अलर्ट जैसे फ़ीचर्स शामिल होंगे। इसके साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा के लिए दस एयरबैग , एबीएस के साथ ईबीडी , और ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिलने की उम्मीद है।
कीमत
भारत में Toyota RAV4 हाईब्रिड 2025 की कीमत ₹38 लाख से ₹45 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है , जो इसे इनोवा हाइक्रॉस और फॉर्च्यूनर से ऊपर, लेकिन लैंड क्रूज़र रेंज से नीचे रखेगी। अमेरिका में इसकी कीमत $30,000 से $42,000 के बीच होने की उम्मीद जताई जा रही है।