ऑटोमोबाइल

Ather Rizta को टक्कर देगा नया TVS Orbiter Electric Scooter, 158km की रेंज और क्रूज कंट्रोल के साथ मिलेंगे कई लाजवाब फीचर्स!

TVS ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Orbiter भारत में लॉन्च किया। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 99,900 रूपये रखी गई है। TVS के इस स्कूटर में जबरदस्त रेंज, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स और क्रूज कंट्रोल के जैसे कई बेहतरीन फीचर्स मिलते है। इसका सीधा मुकाबला Ather Rizta के साथ होगा।

यह भी पढ़ें: मात्र 90000 रूपये में मिलेगी नई Hero Glamour X 125cc बाइक, क्रूस कंट्रोल के साथ मिलेंगे कई लाज़वाब फीचर्स!

बैटरी और पावर

TVS Orbiter Electric Scooter एक दमदार बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर इसकी कुल राइडिंग रेंज 158 किमी होगी जबकि इसकी टॉप स्पीड 68 किमी प्रति घंटा होगी। यह 0-40 किमी की रेंज मात्र 6.8 सेकंड में पकड़ लेगा। कंपनी ने इस स्कूटर को सिर्फ 3.1kWh के बैटरी पैक में लॉन्च किया है। यह बैटरी 2.1 kw हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। फास्ट चार्जर के साथ यह स्कूटर केवल 60 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाता है जबकि नॉर्मल चार्जर के साथ इसे चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है।

यह भी पढ़ें: नए रंगों और नए फीचर्स के साथ Yamaha MT-15 V2.0 का 2025 वर्जन हुआ लॉन्च।

फीचर

TVS Orbiter Electric Scooter में कई एडवांस और स्मार्ट फीचर्स के मिलते हैं। इसमें मल्टी-कलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Bluetooth कनेक्टिविटी,टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, Theft Alert, और OTA अपडेट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इस स्कूटर में सेगमेंट-फर्स्ट Cruise Control फीचर भी मिलता है जो कि लंबी दूरी में राइडर्स को आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसमें Reverse Parking Assist और Automated Hill Hold Assist जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें तीन राइडिंग मोड्स इको, नॉर्मल और स्पोर्ट भी मिलते है।

यह भी पढ़ें:EV स्कूटर खरीदने का है मन तो एक बार जरूर डाले इन टॉप 5 EV स्कूटरों पर नजर

डिजाइन

TVS Orbiter Electric Scooter के फ्रंट एप्रन में DRL, हाई माउंटेड हेडलैंप क्लस्टर और एक स्टाइलिश विज़र दिया गया है। इसके साथ ही राइडिंग के लिए 845 mm की लंबी और आरामदायक फ्लैट सीट मिलती है। इसके अलावा इसमें 14-इंच व्हील्स, 169 mm का ग्राउंड क्लियरेंस 34 लीटर अंडरसीट स्टोरेज और 290 mm का फ्लैट फुटबोर्ड दिया गया है।

यह भी पढ़ें: हाइब्रिड इंजन के साथ भारत में लॉन्च हुई Yamaha FZ-X Hybrid बाइक!

कलर

TVS Orbiter Electric Scooter में 6 कलर ऑप्शन मिलते है जिसमें Neon Sunburst, Stratos Blue, Lunar Grey, Stellar Silver, Cosmic Titanium, Martian Copper जैसे कलर शामिल है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button