नए रंगों और नए फीचर्स के साथ Yamaha MT-15 V2.0 का 2025 वर्जन हुआ लॉन्च।
Yamaha MT-15 V2.0 का 2025 वर्जन हुआ लॉन्च। नए रंगों के साथ मिलेंगे आधुनिक फीचर्स। देगी Bajaj Pulsar NS200 और TVS Apache RTR को टक्कर।

Yamaha ने अपनी Yamaha MT-15 V2.0 के 2025 वर्जन को बाजार में लॉन्च कर दिया है। 2025 की इस Yamaha MT-15 V2.0 मोटरसाइकिल की कीमत 1.70 लाख रुपये से शुरू होती है। इसे तीन नए वेरिएंट्स के साथ बाजार में उतारा गया है। बाइक के इस नए वर्जन को युवाओं की जरूरत और स्टाइल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें रंगीन TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और Y-कनेक्ट ऐप जैसे नए फीचर्स देखने मिलते है।
इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक में 155cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 10,000 आरपीएम पर 18.4 bhp की पावर और 7,500 आरपीएम 19.3 PS की पावर के साथ 14.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4-स्ट्रोक, SOHC और 4-वाल्व जैसे फीचर्स मिलते है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
Yamaha MT 15 V2.0 में Deltabox फ्रेम के साथ फ्रंट में 37mm गोल्डन इनवर्टेड फोर्क और रियर में प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक मिलता है। इसके फ्रंट में 282mm और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Yamaha MT-15 V2.0 इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा देने वाले रंगीन TFT डिस्प्ले के साथ एक महत्वपूर्ण तकनीकी अपग्रेड दिया गया है। इसके साथ ही इसमें यामाहा के Y-कनेक्ट मोबाइल ऐप के ज़रिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर भी मिलता है। ऐप के ज़रिए इस बाइक के रख रखाव से संबंधी सुझाव, पार्किंग लोकेशन, ईंधन की खपत, खराबी की सूचना, रेव्स डैशबोर्ड जैसे फीचर मिलते है। इस बाइक में फुल LED लाइटिंग, नेगेटिव फुल-डिजिटल डिस्प्ले ,गियर पोजिशन इंडिकेटर और शिफ्ट लाइट जैसे कई शानदार फीचर्स भी दिए गए है। इसमें स्लिप एंड असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स भी है। इसका कर्ब वेट 141kg और ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm की है।
कीमत और वेरिएंट
Yamaha MT-15 V2.0 के 2025 वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 1,69,550 रूपये से शुरू होकर 1,80,000 रूपये तक जाती है। ये तीन वेरिएंट स्टैंडर्ड, डीलक्स और मोटोजीपी एडिशन में आती है। इसके सभी वेरिएंट्स की कीमत अलग अलग है।
कलर्स
Yamaha MT-15 V2.0 कई स्पोर्टी और आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। इनमें डार्क मैट ब्लू डीएलएक्स, मेटैलिक ब्लैक डीएलएक्स, सियान स्टॉर्म, साइबर ग्रीन डीएलएक्स, आइस फ्लुओ-वर्मिलियन और रेसिंग ब्लू जैसे रंग शामिल हैं।
2025 Yamaha MT-15 V2.0 युवाओं के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसका भारतीय बाजार में सीधा मुकाबला Bajaj Pulsar NS200, TVS Apache RTR 200 4V और Keeway SR250 जैसी बाईकों के साथ है।