बिहार

गोपाल खेमका मर्डर केस में अशोक साव गिरफ्तार, सुपारी के लिए दिए थे 10 लाख

गोपाल खेमका मर्डर केस में बड़ी गिरफ्तारी

पटना पुलिस को गोपाल खेमका हत्याकांड में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। एक बड़ी और केस से जुड़ी बड़ी गिरफ्तारी पुलिस ने की है। पुलिस ने कारोबारी अशोक साव को गिरफ्तार किया है। अशोक साव को एक केस का मास्टरमाइंड माना जाता है। यह गिरफ्तारी इस केस से जुड़ी काफी चीजें सामने ल सकती है। पुलिस जल्द ही केस से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकती है।

क्या है पूरा मामला?

गोपाल खेमका एक व्यवसायी और मगध अस्पताल के मालिक थे। घटना गांधी मैदान इलाके के पास की है। वह शुक्रवार देर रात 11:40 बजे बांकीपुर क्लब से लौटकर घर लौटे थे।  कार से उतरते ही उनपर बाइक सवार ने गोलियां चलाई। हस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी।

2018 में हाजीपुर में गोपाल खेमका के बेटे विजय खेमका की भी गोली मारकर हत्या की गई थी।

हत्याकांड की योजना और सुपारी

हत्याकांड का पूरी योजना अशोक साव ने तैयार की थी। हत्याकांड की सुपारी उमेश यादव को दी थी। कत्ल के लिए उमेश यादव को कुल ₹10 लाख देने थे, जिनमें से ₹1 लाख दिए जा चुके थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पहले से अशोक साव पर शक था। पुख्ता सबूत मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को मिला गिरफ्तारी में सामान

उमेश यादव के पास से पुलिस ने काफी सामान बरामद किया है। उमेश यादव के पास से हत्याकांड मे पिस्टल, हत्याकांड में इस्तेमाल की गई बाइक, 80 कारतूस, ₹1 लाख कैश और दो मोबाइल फोन बरामद किया गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button