71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारो का ऐलान। शाहरुख खान को पहली बार मिला वेस्ट एक्टर का पुरस्कार।
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की हुई घोषणा। अलग अलग श्रेणियों में कई कलाकारों और फिल्मों को मिले पुरस्कार। शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी जैसे कलाकारों को पहली बार मिला ये पुरस्कार।

शुक्रवार को भारत के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों में से एक 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards) की घोषणा की गई। इस साल 2023 में रिलीज हुईं फिल्मों को पुरस्कार दिए जा रहे है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विजेताओं के नामों की घोषणा की। इस बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार शाहरुख खान और विक्रांत मैसी दोनो को दिया गाया। जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार रानी मुखर्जी को मिला। इन तीनों कलाकारों के करियर का यह पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है। इनके अलावा भी कई श्रेणियों में अलग अलग कलाकारों को यह पुरस्कार दिए गए।
रानी मुखर्जी हुई भावुक
30 सालों के फिल्मी करियर में पहली बार अपनी फिल्म Mrs. Chatterjee vs Norway के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर रानी मुखर्जी ने कहा कि “यह पुरस्कार मेरे 30 साल के काम, अपने क्राफ्ट के प्रति मेरे समर्पण, जिसके साथ मैं एक गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस करती हूं, और सिनेमा और हमारे इस खूबसूरत फिल्म इंडस्ट्री के प्रति मेरे जुनून को भी एक पहचान देता है। मैं अपना नेशनल अवॉर्ड दुनिया की सभी अद्भुत माताओं को समर्पित करती हूं।”
शाहरुख खान ने किया सबका धन्यवाद
शाहरुख खान को उनके 33 साल के फिल्मी करियर में पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। उन्हें ये पुरस्कार उनकी फिल्म Jawan के लिए मिला। इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा। उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ एक उपलब्धि नहीं है, यह याद दिलाता है कि मैं जो करता हूं, उसका महत्व है। यह मुझे आगे बढ़ने, कड़ी मेहनत करने और सिनेमा की सेवा करते रहने के लिए प्रेरित करता है।
विक्रांत ने पुरस्कार जीतने पर कहा
कम समय में बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने वाले विक्रांत मैसी को उनकी फिल्म 12th fail के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला जिसके लिए उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय, एनएफडीसी और 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की ज्यूरी का शुक्रिया अदा किया और अपने काम को इस सम्मान के लायक समझे जाने पर खुशी जाहिर की।
इन तीनों कलाकारों के अलावा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की अन्य प्रमुख श्रेणियों के विजेताओं की सूची भी सामने आई।
- सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: कटहल – अ जैकफ्रूट मिस्ट्री
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: सुदीप्तो सेन (द केरल स्टोरी)
- सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: सुकृति वेणु बंदरेद्दी (गांधी तथा चेट्टू), कबीर खंदारे (जिप्सी), तृषा थोसार, श्रीवानस, भार्गव (नाल 2)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: विजयराघवन (पुक्कलम)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: जानकी बोदीवाला (वश), उर्वशी (Ullozhukku)
- सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले: बेबी (तेलुगू), पार्किंग (तमिल)
- सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक: दीपक किंगरानी (सिर्फ एक बंदा काफी है)
- सर्वश्रेष्ठ छायांकन : द केरल स्टोरी
- सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: वैभवी मर्चेंट (ढिंढोरा बाजे रे – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- सर्वश्रेष्ठ गीत लेखन: बालगाम (तेलुगू)
- सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायन (मेल): पीवीएन एस रोहित (बेबी – तेलुगू)
- सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायन (फीमेल): शिल्पा राव (चलिया)
- सर्वश्रेष्ठ मेकअप और कॉस्ट्यूम: सैम बहादुर
- सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन और बैकग्राउंड स्कोर: एनिमल
- सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: 2018: एवरीवन इज अ हीरो
- सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग: पुक्कलम (मलयालम)
स्पेशल कैटेगरी अवॉर्ड्स
- स्टंट कोरियोग्राफी: हनु-मान (तेलुगू)
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: वाथी (तमिल)