परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर जल्द आयेगा नन्हा मेहमान, कपल ने खुद फैंस को दी प्रेग्नेंसी की जानकारी!

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा जल्द ही माता-पिता बनने वाले है। इस बात की जानकारी खुद परिणीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए दी जिसके बाद इंडस्ट्री से जुड़े लोग और दोनों के परिवार सदस्य उन्हें बधाई दे रहे है। बॉलीवुड अभिनेत्री और परिणीति की बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी इस मौके पर उन्हें बधाई दी।
यह भी पढ़ें: Thama के जरिए दिवाली पर लोगों को डराएंगे आयुष्मान और रश्मिका, सामने आया फिल्म का ट्रेलर।
प्रेग्नेंसी की खबर पर परिणीति ने लगाई मोहर
काफी समय से परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरे आ रही थी जहां तक को हाल ही में जब वह अपने पति राघव चड्ढा के साथ थे ग्रेट इंडियन कपिल शो पर आई थी तब प्रेग्नेंसी की खबरों पर बात करते हुए उनके पति ने कहा था कि जल्दी ही वो कोई अच्छी खबर सुना सकते है। अब कपल ने खुद अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर उन्होंने मोहर लगा दी है। परिणीति चोपड़ा ने सोमवार 25 अगस्त को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ उनकी प्रेग्नेंसी की खबर को साझा किया। एक तस्वीर में केक पर बच्चे के पैरो बने है और 1+1=3 लिखा हुआ। इस पोस्ट के साथ परिणीति ने लिखा हमारा लिटिल यूनिवर्स जल्द ही आ रहा है। बहुत धन्य महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: RRB की वेबसाइट पर जाकर ऐसे देखे और डाउनलोड करे अपना RRB NTPC Result 2025
प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई
प्रेग्नेंसी की खबर के बाद सोनम कपूर, रकुलप्रीत सिंह, वरुण धवन, अर्जुन कपूर समेत बॉलीवुड कलाकारों ने परिणीति और राघव को खूब बधाई, प्यार और शुभकामनाएं दी। फैंस भी परिणीति की प्रेग्नेंसी की खबर सुनने के बाद बहुत उत्साहित नजर आए। इस मौके पर परिणीति की बड़ी बहन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी काफी खुश नजर आई। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिणीति की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट वाली पोस्ट शेयर की और दोनों को खूब बधाई और दुआएं दी।
ऐसे हुई थी शादी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सालों पहले साथ में पढ़ते थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद दोनों अपने अपने करियर में आगे बढ़ गए। इसके बाद दोनों अचानक मिले और धीरे धीरे एक दूसरे को पसंद करने लगे। कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने दिल्ली में 13 मई 2023 को सगाई की और उदयपुर में 24 सितंबर 2023 को शादी कर ली।