एक बार फिर पेरेंट्स बने गौहर खान और जैद दरबार, दूसरी बार घर में हुआ बेटे का जन्म!

अभिनेत्री गौहर खान और इन्फ्लूएंसर जैद दरबार एक बार माता- पिता बन गए है। गौहर ने एक बार बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद गौहर ने दी। यह खबर सुनके गौहर और जैद के फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे है।
दोबारा पेरेंट्स बने गौहर और जैद
गौहर खान पिछले पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अब आखिरकार गौहर दूसरी बार मां बन गई हैं। गौहर ने 1 सितंबर, 2025 को एक बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए खुद यह खुशखबरी अपने प्रशंसकों के साथ 3 सितंबर को साझा की है। गौहर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, बिस्मिल्लाह हिर रहमान निर रहीम। हमारा जेहान, 1 सितंबर 2025 को जन्मे अपने नन्हे भाई के साथ अपनी छोटी-सी दुनिया को साझा करके बेहद खुश है। हमारे परिवार के लिए आप सबके प्यार और दुआओं की कामना करते हैं। प्यार और आभार सहित – गौहर और जैद। वहीं कैप्शन में लिखा, “अल्हम्दुल्लाह।” इस खुशखबरी के बाद से ही गौहर और जैद के सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। दोनो के फैंस, फैमिली और फिल्म से लेकर टीवी के सितारे तक गौहर और जैद को शुभकामनाएं और दुआएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म बागी 4 का ट्रेलर हुआ रिलीज, जबरदस्त एक्शन और खून खराबे से भरपूर है ट्रेलर!
2023 में दिया था पहले बच्चे को जन्म
गौहर खान ने 25 दिसंबर 2020 को मुस्लिम रीति रिवाज से कोरियोग्राफर और इन्फ्लूएंसर जैद दरबार से शादी रचाई थी। जैद सिंगर और म्यूजिक कंपोजर इस्माईल दरबार के बेटे है। गौहर और जैद 10 मई 2023 को पहली बार माता पिता बने थे। दोनों के घर एक बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने जेहान रखा। कुछ समय पहले गौहर ने बताया था कि जेहान के जन्म से पहले उन्होंने मिसकैरेज का दर्द झेला था। इसके बाद इस साल अप्रैल में गौहर ने दूसरी बार मां बनने की खबर एक वीडियो के जरिए अपने इंस्टाग्राम पर सजा की थी जिसके बाद हाल ही में उन्होंने बेबी शॉवर भी आयोजित किया था। अब गौहर दोबारा बेटे की मां बन गई जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें: फिल्म “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” का टीजर हुआ रिलीज, बाहुबली बने वरुण तो ग्लैमरस लुक में नजर आई जाह्नवी!