मनोरंजन

“Kindgom” के साथ बॉस ऑफिस पर राज्य कर रहे विजय देवरकोंडा।

विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म किंगडम के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे है। फैंस उनकी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को काफी पसंद कर रहे है। फिल्म में विजय दमदार एक्शन करते नजर आ रहे है।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर फिल्मकिंगडम 31 जुलाई को बॉस ऑफिस पर रिलीज हुई। लंबे समय से फ्लॉप फिल्में देने के बाद “किंगडम” विजय की अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रहीं है। फिल्म का बजट लगभग ₹130 करोड़ है। किंगडम में विजय दमदार एक्शन और जबरदस्त एक्टिंग करते नजर आ रहे है। फिल्म में उनके साथ भाग्यश्री बोरसे नजर आ रही है। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया और इसका निर्माण नागा वामसी ने किया है। फिल्म को हिंदी में “साम्राज्य” के नाम से रिलीज किया गया है। फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रूपये की कमाई की है।

कहानी

फिल्म 1990 के दशक में बनी है। फिल्म में विजय देवरकोंडा ने सूरी का किरदार निभाया है जो कि एक सख्त और बहादुर पुलिस कांस्टेबल है। सूरी 18 वर्षों से अपने बड़े भाई शिवा को ढूंढ रहा है जो कि अपने पिता की हत्या करके भाग गया था। सूरी को पता लगता है कि उसका भाई शिवा श्रीलंका में एक तस्करी गिरोह का मुखिया है जिसके बाद सूरी एक गुप्त मिशन पर एक एजेंट के रूप में जाफ़ना जाता है। सूरी जाफना जेल में घुसता है और अपने भाई को आखिरकार ढूंढ लेता है लेकिन आगे क्या होता है? क्या वह अपने भाई को घर वापस लाता है? क्या सूरी अपने भाई को पुलिस के हवाले करता है? यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना पड़ेगा।

अभिनय

किंगडम विजय देवरकोंडा के करियर की सबसे दमदार परफॉर्मेंस में से एक है। सूरी के किरदार को निभाने में उनकी मेहनत साफ नज़र आ रही है। सत्यदेव ने शिवा के रूप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर फिल्म में विजय की जोड़ी भाग्यश्री बोरसे के साथ बनी है। दोनो की जोड़ी काफी अच्छी लगती है। भाग्यश्री ने फिल्म में अच्छा काम किया है लेकिन उनका किरदार फिल्म में ज़्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाता। वही वेंकटेश खलनायक के रूप में उभरकर सामने आते हैं और खलनायक के रूप में अपनी छाप छोड़ते है।

निर्देशन

जर्सी जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले गौतम तिन्नानुरी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में गौतम की मेहनत दिखाई देती है लेकिन कुछ जगह फिल्म में कुछ कमियां नजर आती है। इस फिल्म की स्क्रीनप्ले में वो गहराई नहीं आ पाई जो गौतम की पहचान रही है।

‘किंगडम’ दो भागों में रिलीज़ होगी

फिल्म किंगडम दो भागों में रिलीज़ किया जाएगा। किंगडम के पहले भाग में दूसरे भाग के लिए उत्सुकता पैदा करने की कोशिश की गई है। किंगडम के दूसरे भाग की शूटिंग का निर्णय पहले भाग को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया निर्भर करेगा।

Netflix पर नजर आयेगी किंगडम

सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ हफ्तों बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नजर आएगी।ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने ‘किंगडम’ के स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं। दर्शक इस महीने के आखिर तक या अगले महीने तक इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button