
Saiyaara फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। फिल्म की शुरुआत बहुत अच्छी हुई हैं लोगों ने इस फिल्म की खूब सराहना की है। नई जोड़ी लोगों को भा गई है। इनकी केमिस्ट्री युवाओं को पसंद आ रही है।
अहान पांडे और अनीता पड्डा का डेब्यू
आनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की है। अहान पांडे और अनीता पड्डा दोनों की ही यह पहली फिल्म है। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत एक साथ की है। दोनों की जोड़ी ने लोगों के दिलों में अपनी जगन बना ली है।
अहान पांडे अनीता पड्डा
किम के मुख्य किरदार
फिल्म एक सिंगर और एक मीडिया इंटर्न की कहानी है। फिल्म का मुख्य किरदार एक कृष कपूर एक स्ट्रगलिंग सिंगर है। जब वह छोटा था, तब उसकी माँ का देहांत हो गया था। उसके पिता को शराब पीने की बूरी आदत है। वह अपने पिता की इस आदत से बहुत परेशान है।
फिल्म का दूसरा मुख्य किरदार वाणी बत्रा का है, वाणी एक मीडिया इंटर्न है। वह एक लड़के से प्यार करती थी और उससे शादी करने वाली थी। मगर वह लड़का उसको छोड़ कर चला जाता है। इस ब्रेकअप की वजह से वह बहुत परेशान है।
कहानी के दोनों किरदार मिलते हैं। वाणी एक बहुत अच्छी राइटर है। वह कृष के लिए गाने लिखती है। दोनों में प्यार होता है। बाद में लड़की एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो जाती है और सभी को छोड़कर अकेली कहीं दूर चली जाती है। उसके दूर जाने से कृष बहुत दुखी होता है।
फिल्म रिव्यू
मोहित सूरी की यह फिल्म ‘आशिकी 2’ की याद दिलाएंगी। फिल्म का फर्स्ट हॉफ दर्शकों को बांध कर रखता है। इंटरवल के बाद फिल्म थोड़ी कमजोर हो जाती है। फिल्म में एक तरफ लड़की बीमार हो जातिनहाई तो दूसरी तरफ कृष का सिंगिंग करियर खूब चलने लगाता है। लोगों को इस नैनजोडी की केमेस्ट्री बहुत अच्छी लगी है।
फिल्म की मजेदार संगीत
फिल्म की म्यूजिक प्लेलिस्ट भी बहुत अच्छी है, जो फिल्म का अनुभव और भी मजेदार बना देती है। फिल्म का संगीत सचेत-परंपरा, तनिष्क बागची, मिथुन, विशाल मिश्रा, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निसामी जैसे गायकों और संगीतकारों ने तैयार किया है।