बॉलीवुडमनोरंजन

सिद्धार्थ – कियारा के घर आई लक्ष्मी, पोस्ट जारी कर दी सूचना

बॉलीवुड की प्रसिद्ध जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मंगलवार को माता पिता बने। ये दोनो ही अब बी-टाउन के पैरेंट्स क्लब में शामिल हो गए हैं। दोनो ने फरवरी 2025 में प्रेग्नेंसी की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की थी।

इंस्टाग्राम एक फोटो शेयर कर दोनों ने फैंस को बताया था कि वो जल्द ही माता पिता बनने वाले है। उन्होंने लिखा कि “हमारे जीवन का सबसे बड़ा तौफ़ा जल्द ही आने वाला है”। कियारा ने अपने बेबी शॉवर की भी एक प्यारी सी तस्वीर साझा की थी जिसके बाद फैंस ने दोनों को बहुत दुआएं और प्यार दिया था और फैंस बेसब्री से इनके बच्चे का इंतेज़ार कर रहे थे।

घर आई नन्ही परी

सिद्धार्थ और कियारा के घर एक नन्ही परी आई है। कियारा ने 15 जुलाई को मुंबई के एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। बच्ची और मां दोनों ही स्वस्थ हैं। कियारा आडवाणी ने अपनी बेटी को नॉर्मल डिलवरी के जरिए जन्म दिया। कियारा की डिलवरी पहले अगस्त में होनी थी जो अब जुलाई में हुई। बेटी के जन्म लेने की सूचना सिद्धांत और कियारा ने बुधवार सुबह अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर शेयर की और बेटी के जन्म पर खुशी जाहिर की।

बेटी के जन्म के 2 दिन पहले दोनों को अपनी अपनी मां के साथ डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर देखा गया था तभी से अटकलें लगाई जा रही थी कि कियारा जल्दी ही बच्चे को जन्म दे सकती है। जिसके बाद अब उनकी बेटी दुनिया में आ गई है। फैंस, फ्रेंड्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोग लगातार सिद्धांत और कियारा को बधाईयां और दुआए दे रहे हैं और उनकी नन्ही परी पर प्यार लूटा रहे है।

प्रेग्नेंसी की वजह से फिल्म छोड़ी

बेटी के जन्म से पहले कियारा ने अपनी प्रेग्नेंसी को प्राथमिकता देते हुए फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ को छोड़ दिया था, जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली थी।

कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी की शुरुआत 2021 में फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान हुई। जिसके बाद 7 फरवरी 2023 को दोनों ने शादी कर ली थी और अब कियारा ने बेटी को जन्म दिया है। दोनो के परिवार के लोग कियारा और उनकी बेटी से मिलने हॉस्पिटल पहुंच रहे है और खुशी जता रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button