वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज डेट बदल दी गई है। Dharma productions ने फिल्म के दो नए पोस्टर शेयर कर फिल्म की नई रिलीज डेट की जानकारी फैंस को दी। इस पोस्टर में वरुण और जाह्नवी के फिल्म में निभाए किरदारो की झलक देखने को मिल रही है। पोस्टर में वरुण धवन ‘सनी संस्कारी’ की भूमिका में नजर आ रहे है तो वही जाह्नवी कपूर ‘तुलसी कुमारी’ के रूप में दिख रही है। फिल्म अब 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होंगी। इसके पहले फिल्म 12 सितंबर 2025 को रिलीज होनी थी।
क्यों बदली गई फिल्म की रिलीज डेट
खबरों की माने तो करन जौहर और उनकी पूरी टीम को एहसास हुआ कि उनकी इस रोमांटिक कॉमेडी के लिए सबसे बेहतर समय 2 अक्टूबर ही होगा। दरअसल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती आती है और इस साल दशहरा भी इसी दिन है। इसके साथ ही दिवाली भी इस बार अक्टूबर में है जिसके चलते फिल्म को त्यौहार पर रिलीज करने का फायदा मिलेगा। वहीं इस समय फिल्म को रिलीज करने पर वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म की सीधी टक्कर ‘कांतारा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से होगी।
जाह्नवी है फिल्म की रिलीज में देरी की वजह
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को पोस्टपोन करने की एक वजह जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ भी है जो 29 अगस्त को रिलीज होगी। ऐसे में अगर 12 सितम्बर को जाह्नवी की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज होती तो दोनों फिल्मों के बीच सिर्फ दो हफ्ते का ही गैप होता। इसी से बचने के लिए मेकर्स ने वरुण धवन के साथ वाली जान्हवी की फिल्म को 2 अक्टूबर तक के लिए पोस्टपोन किया है।
एक बार फिर साथ नजर आएंगे जाह्नवी और वरुण
फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर एक बार फिर साथ नजर आएंगे। वरुण और जाह्नवी इससे पहले अमेजन प्राइम की फिल्म ‘बवाल’ में साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। दोनों की केमिस्ट्री कोभी फैंस का बहुत प्यार मिला। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान ने किया है और करण जौहर फिल्म के निर्माता हैं।