स्वतंत्रता दिवस पर देश के 1090 कर्मियों को मिलेंगे राष्ट्रपति वीरता और सेवा पदक, गृह मंत्रालय ने लिस्ट जारी कर दी सूचना!
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकार करेगी 1090 पुलिस कर्मी, अग्निशमन, होम गार्ड को राष्ट्रपति वीरता और सेवा से सम्मानित।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार ने देश की सेवा में लगे पुलिस कर्मी, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा तथा सुधार सेवाओं के 1090 कर्मियों को राष्ट्रपति के वीरता और सेवा पदक से सम्मानित करने का फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने आधिकारिक सूची जारी कर बताया कि इन सम्मानों में 233 कर्मियों को राष्ट्रपति वीरता पदक,99 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 758 कर्मियों को सराहनीय सेवा से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन लोगों को दिए जा रहे है जिन्होंने देश की सेवा में आत्मीय समर्पण और वीरता का परिचय दिया है।
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आम जनता के लिए खुलेंगे दिल्ली विधानसभा के दरवाजे।
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक
इस साल कुल 99 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक यानि प्रेसिडेंट मेडल फॉर डिस्टिंग्विस्ट सर्विस (PSM) दिए जाएंगे। यह सम्मान सेवा में विशेष उत्कृष्ट रिकॉर्ड रखने वाले कर्मियों को दिया जाता है। इनमें 89 पुलिस, 5 अग्निशमन, 3 सिविल डिफेंस व होम गार्ड और 2 सुधार सेवा के कर्मियों को प्रदान किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: APS भर्ती परीक्षा भ्रष्टाचार मामले में UPPSC अफसरों कि जांच करेगी CBI, आयोग ने दी जांच की अनुमति!
सराहनीय सेवा पदक
758 कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक यानि मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) से सम्मानित किया जाएगा। यह पदक कर्तव्य के प्रति समर्पण और संसाधनशीलता के लिए दिया जाता है। इनमें 635 पुलिस, 51 अग्निशमन, 41 सिविल डिफेंस व होम गार्ड और 31 सुधार सेवा के कर्मी शामिल हैं। इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने वर्षों तक देश की सुरक्षा और सेवा में योगदान दिया है।
यह भी पढ़ें: जया बच्चन ने फैन को मारा धक्का तो कंगना रनौत ने उन्हें कहा बिगड़ी हुई औरत, क्या है वायरल वीडियो का सच?
राष्ट्रपति वीरता पदक
इस साल कुल 226 जांबाजों को पुलिस श्रेणी में राष्ट्रपति वीरता पदक यानी गैलंट्री मेडल (GM) प्रदान किए जाएंगे। यह उन नागरिकों और सैनिकों को दिया जाता है जिन्होंने युद्ध या शांति के समय असाधारण बलिदान, साहस और बहादुरी कर प्रदर्शन किया हो। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों 152 वीरता पदक मिलेंगे। जिसके बाद केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) का नंबर आता है। इसमें 6 अग्निशमन सेवा के कर्मी और एक होम गार्ड भी शामिल हैं।