टेकदेश

5 साल बाद TikTok, Shein और AliExpress की होगी भारत में वापसी? सरकार ने दी प्रतिक्रिया !

2020 में भारत सरकार ने चीन के कई सारे ऐप्स और वेबसाइट भारत में बैन कर दिए गए थे जिसके बाद चीन को तगड़ा झटका लगा था। अब खबरें आ रही है कि वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म TikTok की वेबसाइट 5 साल बाद दोबारा भारत में शुरू हो गई है। हालांकि इसका ऐप अभी भी भारत में उपलब्ध नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज है कि अब भारत और चीन के संबंधों में आए सुधार के बाद इन सभी चीनी ऐप्स और वेबसाइट की भी भारत में वापसी हो सकती है। हाल ही में भारत सरकार द्वारा चीनी नागरिकों के लिए भारत की टूरिस्ट वीजा सेवाएं भी 5 साल बाद शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें: मॉस्को पहुंचकर रूस के राष्ट्रपति से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, ट्रंप टैरिफ पर किया बड़ा दावा।

क्या है सच में TikTok की भारत में हुई वापसी ?

सोशल मीडिया पर कई सारे यूज़र्स ये दावा कर रहे है कि TikTok की वेबसाइट उनके फोन और लैपटॉप पर खुल रही है जबकि TikTok का ऐप भारत में गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर पर नहीं दिख रहा। हालांकि टिकटॉक और उसकी पैरेंट कंपनी बाइटडांस ने भारत में ऐप की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन वेबसाइट की वापसी से यह साफ है कि कंपनी भारत में फिर से पैर जमाने की कोशिश कर रही है। वहीं भारत सरकार के सूत्रों ने भी शुक्रवार 22 अगस्त को यह स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर आ रही खबरों के विपरीत TikTok और संबंधित वेबसाइट की यथास्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह प्रतिबंध अभी जारी है।

यह भी पढ़ें: SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, राजनीतिक दलों को लगाई कड़ी फटकार।

क्यों लगाया गया था बैन?

29 जून 2020 को भारत और चीन के बीच चल रहे गलवान घाटी तनाव की वजह से भारत सरकार ने TikTok, Shein, Ali Express समेत चीन को 59 ऐप्स और वेबसाइट को राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा बताते हुए इन्हें भारत में पूरी तरह बैन कर दिया गया था। ये प्रतिबंध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A और सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2009 के तहत लगाया गया था।

यह भी पढ़ें: पशु प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सुप्रीम कोर्ट ने दिया आवारा कुत्तों को आजाद करने का आदेश।

क्या Tiktok, Shein और AliExpress से हटेगा बैन?

भारत और चीन के संबंधों में बीते कुछ वक्त में नरमी देखी गई है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि भारत द्वारा चीनी ऐप्स और वेबसाइट पर लगाया गया बैन हट सकता है। अगर चीनी ऐप्स और वेबसाइट की वापसी होती है तो यह भारत में इन ऐप्स के पुराने यूज़र्स के लिए अच्छी खबर हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button