केंद्र सरकार की बड़ी सौगात 3% तक बढ़ेगा 1.12 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों का DA!
केंद्र सरकार साल की दूसरी छमाई में केंद्रीय कर्मचारियों का DA 3% तक बढ़ा सकती है। इससे पहले सरकार ने जनवरी 2025 में DA में 2% की वृद्धि की थी।

भारत के एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को सरकार जल्द ही एक तौफा से सकती है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई से दिसंबर 2025 तक मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) को बढ़ा सकती है। कर्मचारियों को अभी 55% DA मिलता है जिसे सरकार इस बार 3% तक बढ़ाकर 58% कर सकती है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में 3% का इजाफा होगा। जनवरी में सरकार ने DA को 2% बढ़ाया था जिसके बार यह 53% से बढ़कर 55% हो गया था। जनवरी 2025 में सरकार ने 8वे वेतन आयोग की भी घोषणा की थी जो कि 1 जनवरी 2026 से लागू होगा।
यह भी पढ़ें: 1.12 करोड़ सरकारी कर्मचारियों को 8 वे वेतन आयोग का इंतेज़ार, इतने प्रतिशत तक बढ़ सकता है वेतन
3% तक बढ़ेगा DA
केंद्रीय कर्मचारी हर साल DA में बढ़ोतरी होने का इंतेज़ार करते है। सरकार DA साल में दो बार कर्मचारियों का DA बढ़ाती है। कर्मचारियों को जनवरी में DA में ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद थी लेकिन सरकार DA सिर्फ 2% बढ़ाया जिससे कर्मचारी थोड़े निराश हुए थे। सरकार इस बार अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के ग्राफ को मद्देनजर रखते हुए कर्मचारियों के DA में 3% वृद्धि की योजना बना रही है। अगर उदाहरण के तौर पर देखे तो अगर किसी कर्मचारी की सैलरी 40 हजार है तो उसके DA में 3% वृद्धि के बाद उसकी सैलरी में 1200 रूपये तक की बढ़ोतरी हर महीने हो सकती है और सालाना 14,400 रूपये ज्यादा मिल सकते है। सरकार के इस कदम से बढ़ती मंहगाई के बीच कर्मचारियों की जेब को थोड़ी राहत मिलेगी ।
यह भी पढ़ें: SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद से EC कार्यालय तक निकाला मार्च।
CPI-IW के आंकड़े आए सामने
श्रम ब्यूरो ने हाल ही में जून 2025 के औद्योगिक श्रमिकों के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी किया जो कि 145 था। इससे साफ होता है कि अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य में 1% की वृद्धि हुई है। इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सरकार अब अपने हाथ खोलते हुए DA में ज्यादा वृद्धि कर सकती है। इसके साथ ही सरकार HRA और TA जैसे भत्तों में भी बढ़ोतरी कर सकती ही।
सरकार कब करेगी DA का ऐलान
7वे वेतन आयोग के तहत होने वाली यह अंतिम बढ़ोतरी होगी। केंद्र सरकार हर साल दिवाली के पहले DA की औपचारिक घोषणा करती है। इस साल भी सरकार सितंबर से नवंबर के बीच DA का ऐलान कर सकती है। यह DA 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना जाएगा।