दिल्लीदेशयात्रा

9 वां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा, इंदिरा गांधी इंटरनेशन एयरपोर्ट

भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों की सूची में 9वें पायदान पर गया है।पहले यह एयरपोर्ट 10वें पायदान पर था। 2024 में इस हवाईअड्डे से 7.78 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। इसी के साथ यह एक पायदान ऊपर पहुंचा है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थिति

2024 में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 7.78 करोड़ यात्रियों सफर किया था, जिससे इसकी रैंक में सुधार हुआ है। मौजूद आंकड़ा विमान में सवार और विमान से उतरने वाले कुल यात्रियों की संख्या पर आधारित है।

पिछले साल वैश्विक यात्री यातायात पहुंचा एक नए उच्चस्तर पर

मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, ‘2024 में वैश्विक यात्री यातायात 9.4 अरब यात्रियों के सफर की वजह से एक नए उच्चस्तर पर पहुंच चुका है। यह आंकड़ा 2023 के स्तर से 8.4 प्रतिशत व 2019 के स्तर से 2.7 प्रतिशत ज्यादा है।

पिछले साल शीर्ष 20 हवाई अड्डों से हवाई यात्रा करने वाले कुल यात्रियों की संख्या

सूची में शामिल शीर्ष 20 हवाई अड्डों से पिछले साल कुल 1.54 अरब यात्रियों ने सफर किया। वैश्विक यातायात का 16 प्रतिशत है।

दुनिया के 3 सबसे व्यस्त हवाई अड्डे

‘एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल’ (एसीआई) की दुनिया के 20 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों की सूची के अनुसार अमेरिका का अटलांटा हवाई अड्डा 10,80,67,766 यात्रियों के साथ पहले पायदान पर है। इसके बाद दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा 9,23,31,506 यात्रियों के साथ दुबई हवाई अड्डा है और अमेरिका का डलास/फोर्ट वर्थ हवाई अड्डा 8,78,17,864 यात्रियों तीसरे स्थान पर हैं।

सबसे व्यस्त 10 हवाई अड्डों की सूची

नोट: एसीआई 170 देशों में कुल 2,181 हवाई अड्डों का संचालन करने वाले 830 सदस्यों का ही प्रतिनिधित्व करता है।

एसीआई  की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के सर्वाधिक छह हवाई अड्डे सूची में शामिल हैं।

शीर्ष 10 हवाई अड्डों की सूची निम्न है:

  1. अटलांटा हवाई अड्डा, अमेरिका
  2. दुबई हवाई अड्डा
  3. डलास/फोर्ट वर्थ हवाई अड्डा, अमेरिका
  4. हानेडा हवाई अड्डा, जापान
  5. हीथ्रो हवाई अड्डा, लंदन
  6. डेनवर हवाई अड्डा, अमेरिका
  7. इस्तांबुल हवाई अड्डा, तुर्कीये
  8. शिकॉगो (आठवें) हवाई अड्डा, अमेरिका
  9. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भारत
  10.  शंघाई हवाई अड्डा, चीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button