हाल ही में आए भूकंप के बाद से दिल्ली में इमारत गिरने की कई खबरें आई है। सुबह दिल्ली से एक और इमारत गिरने की खबर आई है। खबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके की है।सीलमपुर में ईदगाह रोड के पास जनता कॉलोनी की गली नंबर 5 में शनिवार को करीब सुबह 7 बजे एक चार मंजिला इमारत गिर गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। घायल लोगों में एक वर्षीय बचा भी था। कुछ लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू अभी जारी है।
इमारत में 10 सदस्यों का एक परिवार व अन्य कुछ लोग रहते थे। मृतकों की लाशों व घायल लोगों को जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है। अस्पताल में घायल लोगों का इलाज चल रहा है।
परिवार के ख्याल हुए सदस्य
परिवार के कई सदस्य दुर्घटना के समय इमारत में मौजूद थे। इमारत में मौजूद सदस्यों में परवेज (32), उनकी पत्नी सिजा (21), उनके बेटे अहमद (14 महीने) और उनके भाई नावेद (19), को बचा लिया गया है।
कुछ सदस्य इमारत के बाहर थे, मगर दुर्घटना की चपेट में आकर घायल हो गए। उन सदस्यों में गोविंद (60) और उनके भाई रवि कश्यप (27) और उनकी पत्नियां दीपा (56) और ज्योति (27), शामिल हैं। उन सभी को इलाज के लिए अस्पताल लेजाया गया। घायल लोगों में सात को जेपीसी अस्पताल और एक को जीटीबी अस्पताल में इलाज के लिए स्थानांतरित किया गया है। दुर्घटना में एक पुरुष और एक महिला को मौत हो गई है।
सामने की इमारत पर भी गिरा मलबा
दुर्घटनाग्रस्त इमारत के गिरने से मलबा सामने वाली इमारत पर भी गिरा। सामने की इमारत में रहने वाले अनीस एहमद अंसारी को भी चोट आई। वह भी घायल है गए थे।
पुलिस ने अनुसार, जब उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची तो इमारत की 3 मंजिले गिर चुकी थी। अग्निशमन अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को बचाना शुरू कर दिया था।