दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली ड्रिंक एंड ड्राइव और हिट एंड रन की घटना सामने आई है। यह घटना दिल्ली के वसंत विहार इलाके की है। नशे में गाड़ी चला रहे एक व्यक्ति ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को अपनी गाड़ी से कुचल दिया।
घटना का विवरण
घटना वसंत विहार के शिवा कैंप के सामने, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास वाले फुटपाथ की है। फुटपाथ पर सो रहे लोगों को एक ऑडी कार ने कुचल दिया। 9 जुलाई को सुबह 1: 45 बजे , एक ऑडी चालक ने नशे में फुटपाथ पर गाड़ी पर सो रहे 5 लोगों को अपनी गाड़ी से कुचल दिया। कुचले गए लोगों में एक 8 साल की बच्ची भी थी। गाड़ी फुटपाथ पर 5 लोगों को कुचलकर थोड़ा आगे चली और एक ट्रक से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक सफेद रंग की ऑडी कार फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ गई और कुछ दूर चलकर एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस के पहुंचे से पहले ही दुर्घटना में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचा दिया गया था।
ऑडी चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, मेडिकल जांच में सामने आया है कि वह घटना के वक्त नशे में था। पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और अभी जांच जारी है।
फुटपाथ पर सो रहे लोगों की पहचान
दुर्घटना में घायल हुए लोग मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले थे। घायल लोगों में लाधी (उम्र 40 वर्ष), बिमला (उम्र 8 वर्ष), सबामी (उम्र 45 वर्ष), नारायणी (उम्र 35 वर्ष) और रामचंदर (उम्र 45 वर्ष) शामिल हैं।
ऑडी चालक की पहचान
नशे में धूत ऑडी चला रहे व्यक्ति की पहचान उत्सव शेखर के नाम से हुई है। उत्सव शेखर की उम्र 40 वर्ष है। वह द्वारका का रहने वाला था। शेखर एक रियल एस्टेट एजेंट है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय उत्सव नोएडा से घर जा रहा था। गाड़ी ऑडी Q3 थी। ऑडी गाड़ी का नंबर SK01PB0083 है।