खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना का जलस्तर, दिल्ली में अगले 48 घंटे में आ सकती है बाढ़!

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू और कश्मीर में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन बेहाल है। इन राज्यों के कई शहरों और क्षेत्रों में बादल फटने और बाढ़ की खबरे आ रही है। कई नदियां भी उफान पर है। अब यह बारिश देश की राजधानी दिल्ली के लिए भी खतरा बन गई है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। यमुना का जल स्तर बढ़ने से दिल्ली, उत्तरप्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
यह भी पढ़ें: नहीं रही पवित्र रिश्ता की वर्षा, 38 साल की उम्र में अभिनेत्री प्रिया मराठे ने कहा दुनिया को अलविदा
हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी बना दिल्ली के लिए खतरा
सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। सुबह हथनी कुंड बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। सुबह 4:00 बजे- 1 लाख 65 हजार, सुबह 7 बजे तक 2 लाख 72 हजार और अभी ताज़ा आंकड़े के अनुसार सुबह 8 बजे तक- 3 लाख 11 हजार क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा जा चुका है। अगले 48 घंटों में यह पानी दिल्ली पहुंचेगा जिसके बाद दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बनने की संभावना हैं। अब आने वाले अगले 24 से 48 घंटे दिल्ली के लिए खतरे वाले हो सकते हैं। दिल्ली में यमुना पहले से ही खतरे के निशान के करीब बह रही है। ऐसे में और पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना में उफान भी आ सकता है। जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के हालात 2023 में आई बाढ़ जैसे बिगड़ सकते है।
दिल्ली-हरियाणा में अलर्ट जारी
हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, सोनीपत के सभी इलाकों को अलर्ट कर दिया लोगों को सलाह दी गई है कि फिलहाल में यमुना के किनारे जाने से बचें। वहीं हरियाणा सरकार ने दिल्ली सरकार को भी इसके बारे में सूचना दी है। दिल्ली सरकार ने भी मौजूदा स्थिति को देखते हुए यमुना के आस पास के निचले इलाकों को खाली करवाया जाने और राहत शिवरे स्थापित करने के आदेश दिए है। इसके साथ ही सरकार ने राहत और बचाव टीमों को भी अलर्ट रहने को कहा है। यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग ने भी यमुना नदी में फ्लड घोषित कर दिया है। विभाग ने दिल्ली सहित यमुना किनारे बसे निचले इलाकों और गांवों के लिए अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: उलझती जा रही है निक्की की हत्या की गुत्थी, कंचन का बयान, सीसीटीवी फुटेज और अस्पताल की रिपोर्ट नहीं खा रही मेल!