“हर घर तिरंगा” अभियान की देश में धूम शाह, योगी समेत सभी देशवासियों ने फहराया तिरंगा और प्राप्त किए सर्टिफिकेट!
देश में दिखा स्वतंत्रता दिवस का उत्साह। मोदी सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशवासियों ने जगह जगह फहराए तिरंगे।

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस का उत्साह और देशभक्ति का जुनून देश के हर कोने में देखने मिल रहा है। स्वतंत्रता दिवस को मद्देनजर रखते हुए साल 2022 में भाजपा सरकार द्वारा शुरू किए गए “आजादी के अमृत मोहत्सव” के तहत “हर घर तिरंगा अभियान” की धूम भी पूरे देश में देखने को मिल रही। यह लगातार चौथा वर्ष है जब देशवासी इस अभियान के तहत अपने घर, ऑफिस, दुकान, मैदान, पार्क समेत अन्य जगहों पर भारत के तिरंगे को आजादी के प्रतीक के रूप में फहरा रहे है। कई बड़े नेता, सुरक्षाबल, सामाजिक संस्थाएं भी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस अभियान से जुड़ चुकी है।
गृह मंत्री ने फहराया तिरंगा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने दिल्ली आवास पर तिरंगा फहराकर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा “आज #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर तिरंगा फहराया। मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल बनाने वाला जन-अभियान बन गया है। यह अभियान दर्शाता है कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से जिस आजाद भारत का सपना साकार किया था, उसे विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासी संकल्पित हैं।”
यह भी पढ़ें: जया बच्चन ने फैन को मारा धक्का तो कंगना रनौत ने उन्हें कहा बिगड़ी हुई औरत, क्या है वायरल वीडियो का सच?
योगी ने लखनऊ में फहराया तिरंगा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने लखनऊ आवास पर तिरंगा फहराकर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा “हमारी एकता का उद्घोष, हमारी अखंडता का संकल्प, हमारी संप्रभुता और गौरव का अमर प्रतीक ‘हमारा तिरंगा’। आइए #HarGharTiranga अभियान में सहभागी बनें”
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आम जनता के लिए खुलेंगे दिल्ली विधानसभा के दरवाजे।
वही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर, किरन रिजिजू समेत कई अन्य नेता भी अपने घर और ऑफिस में तिरंगा फहराकर इस अभियान से जुड़े। इसके अलावा देश के अलग अलग हिस्सों में हर घर तिरंगे अभियान का उत्साह दिखा। कई जगह तिरंगे और स्वतंत्रता दिवस के सम्मान में तिरंगा यात्रा और रैलियां निकाली गई तो कही लोगो को तिरंगे बांटे गए। देशभक्ति के इस अभियान से करोड़ों लोग अब तक जुड़ चुके है।
यह भी पढ़ें: APS भर्ती परीक्षा भ्रष्टाचार मामले में UPPSC अफसरों कि जांच करेगी CBI, आयोग ने दी जांच की अनुमति!
तिरंगा फहराकर ऐसे प्राप्त करे सर्टिफिकेट है
- सबसे पहले हर घर तिरंगा अभियान की वेबसाइट harghartiranga.com पर जाएं।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करें।
- इसके बाद “Upload Flag” या “Pin a Flag” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद तिरंगा फहराने की तस्वीर और लोकेशन अपलोड करें।
- इसके बाद सिस्टम आपका सर्टिफिकेट जनरेट करेगा।
- सर्टिफिकेट पर आपका नाम और अभियान से संबंधित विवरण होगा।
- इसके बाद “Download Certificate” विकल्प पर क्लिक करे और अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।