गणेश चतुर्थी पर मुंबई के इन पंडालों में उमड़ती है लाखों भक्तों की भीड़, बाप्पा से नहीं हटती है नजर!

भगवान श्री गणेश की आराधना का महापर्व गणेश चतुर्थी की रौनक और धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। सभी गणेश भक्त 11 दिवसीय इस त्यौहार का बेसब्री से इंतेज़ार करते है। गणेश चतुर्थी इस वर्ष बुधवार 27 अगस्त से शनिवार 6 सितंबर तक मनाई जाएगी। पूरे देश में गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों शेरो से जारी है। गणेश चतुर्थी की सबसे ज्यादा धूम महाराष्ट्र के मुंबई में देखने को मिलती है। देश के कोने कोने से लोग सुंदर फूलों और लाइटों से सजे पंडालों में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन करने पहुंचते हैं। अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर मुंबई जाकर बप्पा के दर्शन करने का सोच रहे है तो एक बार बप्पा के इन मंदिरों और पंडालों में जरूरी जाए।
यह भी पढ़ें: टैरिफ विवाद के बीच अमेरिका जाने वाली डाक सेवाओं पर भारत ने लगाई रोक, 25 अगस्त से नया नियम होगा लागू।
चिंचपोकलीचा चिंतामणि
चिंचपोकलीचा चिंतामणि मुंबई के सबसे पुराने सार्वजनिक गणेश मंडलों में से एक है। जिसकी स्थापना 1920 में की गयी थी। ऐसा माना जाता है चिंचपोकली पंडाल में विराजित बप्पा के दर्शन करने से भक्तों की सारी चिंताएं दूर हो जाती हैं। चिंचपोकलीचा चिंतामणि मूर्ति ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण गणेश मूर्ति है, जिसकी भव्यता देखने भक्त घंटों कतार में खड़े होते हैं।
लालबागचा राजा
मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन के लिए महाराष्ट्र समेत देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। लालबाग के राजा की स्थापना 1934 में हुई थी। 20 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा की स्थापना हर साल गणेश चतुर्थी पर की जाती है। लालबाग के राजा की विसर्जन यात्रा पूरे महाराष्ट्र में प्रसिद्ध है। हर रोज लगभग 3,00,000 भक्त यह गणेश भगवान के दर्शन करने पहुंचते है। लालबागचा राजा को ‘नवसाला पवनारा गणपति’ यानी इच्छा पूरी करने वाले गणपति भी कहा जाता है, जो अपने भक्तों की इच्छा पूरी करते हैं।
यह भी पढ़ें: निक्की हत्याकांड: दहेज की आग में झुलसी निक्की, परिवार लगा रहा न्याय की गुहार, आरोपी पति का पुलिस ने किया एनकाउंटर।
मुंबईचा राजा
मुंबई की गणेश गली में स्थित मुंबईचा राजा साल 1928 से विराजमान होते आ रहे है। इस गणेश पंडाल की थीम हर साल अलग होती है। इन पंडाल की मूर्ति बहुत भव्य और अद्भुत होती है। हर साल लाखों भक्त मुंबई चा राजा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
अंधेरीचा राजा
मुंबई के अंधेरी में स्थित अंधेरीचा राजा की स्थापना को इस वर्ष 60 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इस बार पंडाल में आने वाले भक्तों से किसी भी प्रकार का धन या चढ़ावा नहीं लिया जाता है, सिर्फ नारियल चढ़ाने की अनुमति होती है। गणेशोत्सव में अंधेरीचा राजा के दर्शन करने भारी मात्रा में श्रद्धालु पहुंचते है। हर साल इस पंडाल की थीम कुछ अनोखी और भव्य होती हैं।
GSB सेवा मंडल
मुंबई के किंग्स सर्कल स्थित गौड़ सारस्वत ब्राह्मण (जीएसबी) सेवा मंडल वर्ष 1951 से लेकर अब तक हर वर्ष यहां गणेश भगवान विराजते है। हर वर्ष यहां भगवान श्री गणेश की 14 फीट की भव्य मूर्ति को 60 किलो से भी ज्यादा शुद्ध सोने और 100 किलो से ज्यादा चांदी से बने आभूषणों से सजाया जाता है जिनका बीमा भी कराया जाता है। इन्हें मुंबई का सबसे अमीर गणेश कहा जाता है और देश के कोने कोने से भक्त यह दर्शन करने पहुंचते है।