तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से बड़ी खबर आई है। खबर तेलंगाना के सिविल कोर्ट की है। सुबह 3:40 के करीब कोर्ट को ई-मेल के माध्यम से एक धमकी मिली थी। धमकी बम की थी। ई-मेल शहर के सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को मिला था। सुबह 11:30 बजे यह मेल देखा गया और इसकी जानकारी दी गई थी।
जानकारी मिलने के बाद की स्थिति
अदालत की सभी कार्यवाही को रोक गया गया है। इमारतें भी खाली करवा दी गई है। अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और अन्य लोगों को कोर्ट से बाहर कर दिया गया है। कोर्ट में बम निरोधक दस्ता, बचाव दल, दमकल, स्थानीय पुलिस और टास्क फोर्स मौजूद है। पूरे कोर्ट की गहराई से जांच की जा रही है। अभी तक जांच में कुछ भी नहीं मिला है।
मीर चौक पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी के अनुसार उन्हें सुबह 11.30 बजे धमकी के बारे में जानकारी मिली थी। ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी गई है। घटना पुराने शहर में पुरानी हवेली इलाके में स्थित कोर्ट की है।