देश

भारत में इस दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, इस दौरान भूलकर भी न करे ये काम वरना भुगतना पड़ेंगे नकारात्मक परिणाम! 

साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस दौरान आकाश में चंद्रमा एक दम लाल दिखाई देता है इसलिए इस चंद्र ग्रहण को ब्लड मून भी कहा जाता है। इस बार यह चंद्र ग्रहण अन्य देशों के अलावा भारत में भी नजर आएगा जिसके चलते यहां इसके सूतक काल आदि के सभी नियम मान्य होंगे। भारत में यह चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की मध्यरात्रि 09 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा और 08 सितंबर की मध्यरात्रि 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा यानि ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट की होगी। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लगेगा जो कि दोपहर को 12 बजकर 57 मिनट पर शुरू हो जाएगा। सूतक लगने के बाद कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता।

यह भी पढ़ें: बिहार में मां को गाली देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी प्रतिक्रिया, कहा कांग्रेस-आरजेडी ने किया देश की सभी माताओं का अपमान!

कब लगता है चंद्र गृहण?

खगोलविदों के अनुसार,जब पृथ्वी अपनी कक्षा में घूमते हुए सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, तो वह सूर्य की रोशनी को चंद्रमा तक पहुंचने से रोक देती है। इस स्थिति में चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है। इस वजह से चंद्रमा काला या लाल रंग का दिखाई देने लगता है। इसी घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा! डरा रहा यमुना का उफान, निचले इलाकों में घुसा पानी, पुराना पुल भी हुआ बंद!

चंद्र ग्रहण के दौरान गलती से भी न करें ये काम

  • चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना दोनों ही वर्जित माना जाता है।
  • इस दौरान किसी भी प्रकार की पूजा, जागरण, हवन भी नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान मंदिर के पट भी बंद करना चाहिए।
  • किसी भी प्रकार की पार्टी या मांगलिक कार्यक्रम नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान सोना भी नहीं चाहिए इससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को चाकू या कैंची जैसी नुकीली चीजों के इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • किसी भी प्रकार की यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के पहले सूतक लगने के बाद से ही पेड़-पौधों को छूने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें:सितंबर में भी जारी रहेगी IPO की धूम, पहले हफ्ते में खुलेंगे ये 8 IPO, निवेशकों को मिलेगा कमाई का शानदार मौका!

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये काम

  • चंद्र ग्रहण शुरु होने से पहले खाने-पीने की सभी चीजों में तुलसी के पत्ते डालने चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण शुरू होने से लेकर खत्म होने तक भगवान के नाम का जाप करना अच्छा होता है।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद घर और मंदिर की साफ-सफाई करें और पूरे घर और मंदिर में गंगा जल छिड़कर शुद्ध करे।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद अन्न दान करने का भी नियम है।

भारत में कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण ?

भारत में चंद्र ग्रहण दिल्ली, मुंबई , पुणे, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, गुवाहाटी, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोची, पटना, भोपाल, नागपुर, रायपुर और भुवनेश्वर में दिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button