रूस के राष्ट्रपति से मिले NSA अजित डोभाल, 4 साल बाद भारत आएंगे पुतिन।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले। इस दौरान उन्होंने भारत और रूस के संबंधों और पुतिन के भारत दौरे पर चर्चा की।

गुरुवार 7 अगस्त को मॉस्को के क्रेमलिन में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोवल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले। इस बैठक के दौरान दोनों देशों ने अपने ऊर्जा और रक्षा संबंधों पर महत्वपूर्ण वार्ता की। गौर करने वाली बात यह है कि यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप लगातार रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर निशाना साध रहे है।
यह भी पढ़ें: 50% टैरिफ बढ़ाकर ट्रंप ने भारत को दिया झटका, भारत सरकार ने इस फैसले पर दी प्रतिक्रिया।
पुतिन से मिले अजित डोभाल
अजित डोभाल ने क्रेमलिन पहुंचकर रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और रूसी अधिकारियों से मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने भारत और रूस के रक्षा और ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने भारत और रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी और संबंधों पर भी बात की। इस बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर भी चर्चा की गई। पुतिन इस साल भारत आ सकते हैं इस बात का खुलासा खुद अजीत डोभाल ने किया। डोभाल ने मॉस्को में कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के अगस्त में भारत आने पर उन्हें खुशी है। इसके साथ ही डोभाल ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी खुद मुलाकात की। दोनो की इस मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है जिसमें यह दोनों एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर 25% टैरिफ को 50% करने की घोषणा की। हालांकि डोभाल की यह यात्रा पहले से तय थी। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत अमेरिका और रूस के साथ अपने संबंधों को संतुलित करने का प्रयास कर रहा है। पुतिन के भारत दौरे से सकारात्मक परिणामों की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी 7 साल बाद एक बार फिर जायेंगे चीन, SCO सम्मेलन में लेंगे हिस्सा!
भारत आएंगे पुतिन
वर्ष 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार रूस जा चुके है। वह पहली बार जुलाई में और फिर अक्टूबर में BRICS समिट में हिस्सा लेने रूस पहुंचे थे। उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को भारत आने का औपचारिक न्योता दिया था। इस न्योते को पुतिन ने कुबूल किया जिसके बाद अब वो अगस्त के अंत तक भारत आ सकते है। यूक्रेन में फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन की पहली भारत यात्रा होगी। पुतिन चार साल बाद भारत आ रहे हैं। आखिरी बार वह दिसंबर 2021 में एक दिन के दौरे पर शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे।
यह भी पढ़ें:
- एक बार फिर बंद हुई केदारनाथ यात्रा, प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका।
- मुख्यमंत्री ने संभल को दी ₹659 करोड़ की सौगात, विपक्ष पर किया प्रहार!