
संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 16 घंटे की इस चर्चा की शुरुआत की। चर्चा की शुरुआत करते हुए उन्होंने विपक्षी दलों के सवालों और आरोपों का भी जवाब दिया। इससे पहले विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन से जुड़े स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) मुद्दे पर हंगामा किया। जिसके बाद विपक्ष के हंगामे के चलते सदन को तीन बार स्थगित किया गया। फिलहाल सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू की गई है और बहस जारी है।
ऑपरेशन सिंदूर पर ये बोले राजनाथ सिंह
संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करते हुए राजनाथ सिंह ने सबसे पहले सभी दलों का ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार होने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के दौरान प्रधानमंत्री ने सेना को पूरी छूट दी थी। इस ऑपरेशन में हमने 9 आतंकी ठिकानों को ढेर किया और 100 से ज्यादा आतंकी मार गिराए। हमारी कार्यवाही सेल्फ डिफेंस में की गई थी। हमारी सेनाओं ने अपना लक्ष्य हासिल किया। हमने पाकिस्तान को उसकी भाषा में समझाया है। ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं किया गया सिर्फ रोका गया है, जरूरत पड़ी तो हम घर में घुसकर आतंकियों को मारेंगे।
गौरव गोगोई ने साधा भाजपा पर निशाना
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देशहित में देश जानना चाहता है कि 5 दहशतगर्द देश में कैसे घुसे? उनका क्या मकसद था ? 100 दिन बीतने के बाद भी सरकार पहलगाम के दहशतगर्दों को क्यों नहीं पकड़ पाई? पहलगाम के आतंकियों को किसने पनाह दी, उन्हें किसने जानकारी दी? 100 दिन बीतने के बात भी सरकार के पास इन सवालों का कोई जवाब क्यों नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा मकसद युद्ध नहीं था तो क्यों नहीं था? हमारा मकसद जमीन लेना नहीं था। क्यों नहीं था? पीओके आज नहीं लेंगे तो कब लेंगे? गोगोई ने आगे कहा कि ट्रम्प 26 बार सीजफायर रुकवाने की बात कह चुके है। वे कहते हैं 5 फाइटर जेट गिरे। एक-एक जेट करोड़ों रुपए के हैं। PM मोदी आज बताइए कि युद्ध में कितने लड़ाकू विमान गिरे। सीजफायर क्यों हुआ। अगर पाकिस्तान वाकई में अपने घुटने टेकने के लिए तैयार था, तो आप क्यों झुके?
सपा संसद ने भी किए तीखें सवाल
इस चर्चा के दौरान सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि 100 आतंकियों को मारा गया लेकिन इनमें वो 5 आतंकी शामिल थे या नहीं ये सरकार ने नहीं बताया। पहलगाम हमले का बदला भी 18 दिन बाद लिया गया। देश में इतना गुस्सा था कि वे ऑपरेशन सिंदूर नहीं तंदूर चाहते थे लेकिन आपने ऑपरेशन सिर्फ तीन दिन में खत्म कर दिया।
JDU सांसद ने किया कांग्रेस पर हमला
JDU सांसद राजीव रंजन सिंह ने सरकार की आलोचना पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘2004 से 2014 तक, UPA सरकार के दौरान आतंकी घटनाओं में 614 लोग मारे गए। आज आप सवाल पूछ रहे हैं कि पहलगाम में आतंकी कैसे घुसे।
सत्ता पक्ष और विपक्ष से ये लोग करेंगे बहस
संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा में सत्ता पक्ष की ओर से राजनाथ सिंह ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत जिसके बाद बैजयंत पांडा, डॉक्टर एस जयशंकर, तेजस्वी सूर्या, संजय जायसवाल, अनुराग ठाकुर भी इस चर्चा में हिस्सा लेंगे वहीं विपक्ष की तरफ से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव मोर्चा संभाल सकते है।