उत्तर प्रदेश

निक्की हत्याकांड: दहेज की आग में झुलसी निक्की, परिवार लगा रहा न्याय की गुहार, आरोपी पति का पुलिस ने किया एनकाउंटर।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बहुत ही दुखद और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां एक 28 वर्षीय महिला निक्की को दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति और ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया। इस घटना में निक्की की मौत हो गई। यह घटना निक्की के 5 साल के बेटे के सामने घटी। निक्की का परिवार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है। वही उसके पति ने पुलिस हिरासत से भागने की जिसके बाद पुलिस ने उसका एनकाउंटर किया।

यह भी पढ़ें:5 साल बाद TikTok, Shein और AliExpress की होगी भारत में वापसी? सरकार ने दी प्रतिक्रिया !

दहेज की मांग पूरी न होने पर जिंदा जलाया

ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने सिरसा गांव में निक्की की शादी हुई। कई दिनों से उसका पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। जिसके बाद शुक्रवार को निक्की के पति विपिन और उसके ससुराल वालों ने 35 लाख रूपये और कार की मांग पूरी न होने पर पहले उसे घसीटकर मारा और फिर उसके पति ने पेट्रोल छिड़क कर उसे जिंदा जला दिया। पड़ोसियों ने तुरंत निक्की को अस्पताल में पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें निक्की आग में पूरी तरह झुलसी हुई नजर आ रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे निक्की का पति इस पूरे घटनाक्रम में शामिल है। हालांकि निक्की का पति खुद पर लगे हत्या के सभी आरोपों को गलत बता रहा है।

यह भी पढ़ें: शादी के 38 साल बाद गोविंदा और सुनीता का होगा तलाक? सुनीता ने कोर्ट में दी तलाक की अर्जी!

शादी में मिला था कीमती दहेज

निक्की की उम्र 28 वर्ष थी। वह रूपबास के दादरी की रहने वाली थी। उसकी शादी सिरसा गांव निवासी विपिन भाटी से साल 2016 में हुई थी। दोनो का एक बेटा भी है। शादी के दौरान निक्की के घरवालों ने दहेज में लेटेस्ट मॉडल की स्कॉर्पियो गाड़ी, बुलेट, फर्नीचर, नकदी और जेवर समेत कई कीमती सामान विपिन और उसके घरवालों को दिया था  फिर भी उनका लालच खत्म नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: इस दिन जारी होगा SBI PO Prelims Result 2025, SBI की वेबसाइट पर ऐसे देखे अपना रिजल्ट!

बच्चे के सामने मां को जलाया

निक्की के 5 साल के बेटे का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बच्चा बता रहा है कि कैसे उसने अपनी मां को जलते हुए देखा। वीडियो में बच्चा कहता है कि पापा ने पहले मम्मी को मारा फिर उन्हें लाइटर से जला दिया। निक्की के परिजन लगातार प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहे है।

निक्की के पति का पुलिस ने किया एनकाउंटर

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने विपिन, उसकी मां दया, पिता सतवीर और भाई रोहित के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया हैं। पुलिस ने विपिन को गिरफ्तार किया था जबकि बाकी अपराधी अभी फरार है। विपिन ने रविवार को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उस पर गोली चलाई। गोली विपिन के पैर में लगी जिससे वो घायल हो गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button