देश

गणेश चतुर्थी के पहले सामने आई “लालबागचा राजा” की पहली झलक, हाथ में चक्र और जमुनी रंग की धोती पहने दिखे बप्पा!

देश भर में गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। गणेश चतुर्थी इस साल बुधवार 27 अगस्त से शुरू होकर 6 सितंबर तक मनाई जाएगी। बाजारों और पंडालों में गणेश चतुर्थी की सजावट देखने मिल रही है लेकिन गणेश चतुर्थी की असली रौनक महाराष्ट्र में देखने को मिलती है। गणेश चतुर्थी का पर्व महाराष्ट्र में बेहद खास अंदाज में मनाया जाता है। दूर दूर से लोग गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्र के अलग अलग गणेश पंडालों और मंदिरों में भगवान श्री गणेश के दर्शन करने पहुंचते है। महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी की शुरुआत  “लालबागचा राजा” की पहली झलक के साथ होती। यह महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय गणेश पंडालों में से एक है। हर साल लालबाग चा राजा की मूर्ति में कुछ नया होता है।

यह भी पढ़ें: निक्की हत्याकांड: दहेज की आग में झुलसी निक्की, परिवार लगा रहा न्याय की गुहार, आरोपी पति का पुलिस ने किया एनकाउंटर।

लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने

गणेश चतुर्थी 2025 से पहले लालबागचा राजा की पहली झलक सामने आई जिसे देख भक्त बेहद खुश और उत्साहित है। लालबागचा राजा की मूर्ति 18 से 20 फीट लंबी है। इस बार लालबाग चा राजा जमुनी रंग के वस्त्र धारण किए हुए हैं। इसके साथ उन्होंने तीन रंगों की माला पहनी हुई है। लालबागचा राजा हाथ में चक्र लिए हुए है जो काफी सुंदर है। इस चक्र को दो रंगों के इस्तेमाल से बनाया गया है। लालबागचा राजा का मुकुट भी काफी आकर्षक है।

यह भी पढ़ें: Thama के जरिए दिवाली पर लोगों को डराएंगे आयुष्मान और रश्मिका, सामने आया फिल्म का ट्रेलर।

“नवसाचा गणपति”है लाल बाग चा राजा

लालबागचा राजा वर्ष 1934 से गणेश चतुर्थी पर मुंबई के लालबाग के परेल क्षेत्र में विराजित होते है। लालबागचा राजा को “नवसाचा गणपति” यानी इच्छाओं को पूरा करने वाले गणपति भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है यहां भगवान श्री गणेश से मांगी हुई हर इच्छा पूरी होती है। छोटे और बड़े पर्दे के कलाकार, उद्योगपति, नेता और खिलाड़ी गणेश चतुर्थी पर लालबागचा राजा के दर्शन करने आते है। इसके साथ ही देश के हर कौन से लोग यहां दर्शन करने आते है। भक्त लालबागचा राजा के दर्शन प्राप्त करने के लिए 40-40 घंटे लाइनों में लगते है। गणेश चतुर्थी पर रोजाना लगभग 3,00,000 से ज्यादा भक्त लालबागचा राजा के दर्शन करते है।

यह भी पढ़ें: शादी के 38 साल बाद गोविंदा और सुनीता का होगा तलाक? सुनीता ने कोर्ट में दी तलाक की अर्जी!

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button