सुरक्षाबलों ने दिया “ऑपरेशन महादेव” को अंजाम, लिया पहलगाम आतंकी हमले का बदला!

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के लिडास इलाके में सोमवार को भारतीय सुरक्षाबलों ने एक एहम अभियान को अंजाम दिया। सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए आतंकवाद विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अभियान का नाम “ऑपरेशन महादेव” रखा। इस अभियान में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया गया। इन तीनों आतंकवादियों में पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा भी मारा गया है।
क्या है ‘ऑपरेशन महादेव’ ?
ऑपरेशन महादेव सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्यवाही का नतीजा है। इस सैन्य अभियान का नाम भगवान शिव से प्रेरित है। भगवान शिव खुद शक्ति और वीरता का प्रतीक है और इसी शक्ति और वीरता का प्रमाण देते हुए भारतीय सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत दो अन्य आतंकियों को मार गिराया। यह सैन्य अभियान सुरक्षाबलों की साझेदारी से हुआ। इस अभियान में 24 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), 4 पैरा, जम्मू-कश्मीर पुलिस (JKP) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) जैसी जांबाज एजेंसियों ने मिलकर काम किया और आतंकियों को मार गिराया।
ऑपरेशन सिंदूर का लिया बदला
ऑपरेशन महादेव के जरिए सुरक्षाबलों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या के बाद शुरू हुआ था। इसके बाद भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी कार्रवाई कीऔर पाकिस्तान के में घुसकर 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया और 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था।
सुरक्षाबलों ने कैसे दिया इस अभियान को अंजाम
11 जुलाई 2025 को सेना को दाचीगाम के जंगल में एक चीनी सैटेलाइट फोन एक्टिव होने के संकेत मिले जो पहलगाम हमले से जुड़ा था। इसके बाद सेना ने इस फोन पर नजर रखी जिसके बाद लश्कर और जैश के आतंकवादियों के एक संयुक्त समूह पर 14 दिनों तक कड़ी नज़र रखी गई। 26 जुलाई को फिर से इस फोन से संदिग्ध गतिविधि पकड़ी गई, जो दाचीगाम जंगल में ही थी इसके बाद सेना की कई टीमें इलाके में भेजी गईं। ड्रोन से रात में आतंकियों की गतिविधियां भी देखीं गई। इसके बाद सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों का पता लगाया और उन्हें मार गिराया। इन तीनों आतंकवादियों में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा और दो अन्य आतंकी अबू हमज़ा और मोहम्मद यासिर शामिल हैं। आतंकियों से सुरक्षाबलों को मुठभेड़ की जगह से भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। इनमें अमेरिका में बनी कार्बाइन, एक AK-47 राइफल, 17 राइफल ग्रेनेड और अन्य हथियार शामिल हैं।
कौन है हाशिम मूसा
हाशिम मूसा पाकिस्तानी सेना के विशेष सेवा समूह (SSG) का पूर्व पैरा-कमांडो है। पाकिस्तानी सेना से बर्खास्त होने के बाद मूसा आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (LeT) में शामिल हो गया और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने लगा। मूसा ने सितंबर 2023 में भारत में प्रवेश किया और फिर से दक्षिण कश्मीर में अपने आतंकवादी अभियान शुरू कर दिए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसके ऊपर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित कर हुआ है।