उत्तर प्रदेश

20 वर्षीय युवक बना अरबपति, खाते में आए 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ रुपये

ग्रेटर नोएडा का युवक रातों रात बना अरबपति। कोटक महिंद्र बैंक खाते में अचानक आए 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ रुपये।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां एक 20 वर्षीय युवक दीपक उर्फ दीपू अरबपति बन गया। दीपक के कोटक महिंद्रा बैंक खाते में अचानक 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ रुपये आ गए। दीपक एक बेरोजगार युवक हैं और अपने खाते में इतने कैसे देखकर वो हैरान हो गया। दीपक ने इस बात की सूचना बैंक को दी जिसके बाद बैंक ने उसका अकाउंट फ्रिज कर दिया।

क्या है पूरा मामल

दनकौर मोहल्ले में रहने वाली गायत्री देवी का दो महीने पहले बीमारी से निधन हो गया था। महिला के गुजरने के बाद नियमों के अनुसार मृत्यु प्रमाणपत्र के आधार पर महिला का बैंक खाता बंद हो जाना चाहिए था लेकिन महिला के बेटे दीपक ने खाते को बंद नहीं कराया और वह खुद इस खाते का इस्तेमाल करने लगा। दीपक को झटका तब लगा जब अचानक उसकी मां के खाते से जुड़े नबंर पर एक मैसेज आया। दीपक ने मेसेज देखा तो उसने पाया कि मैसेज में खाते में 36 डिजिट की रकम दिखाई जा रही थी जो कि लगभग 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ रुपये थी। यह मैसेज देखकर दीपक के होश उड़ गए। दीपक ने इस बात की जानकारी अपने परिवारजनों को दी जिसके बाद वह अल्फा कमर्शियल बेल्ट स्थित कोटक महिंद्र बैंक की शाखा में पहुंचा और इस बात की जानकारी उसने फौरन बैंक को दी।

यह भी पढ़ें: पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगी ये नई बॉलीवुड जोड़ियां, बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल। 

बैंक ने खाता किया फ्रिज

दीपक की मां के बैक खाते में आए अरबों रुपयों की जानकारी जब उसने बैंक को दी तो बैंक के अधिकारियों ने दीपक की मृत मां का खाता चेक किया और पाया कि दीपक की बात सच है। इसके बाद बैंक ने खाता फ्रिज कर दिया ताकि कोई इस खाते का गलत इस्तेमाल न कर सके। बैंक ने इस मामले और रकम के स्रोत के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी फिलहाल नहीं दी है।

पुलिस घटना को बताया तकनीकी गड़बड़ी

इस घटना के तुरंत बाद पुलिस और आयकर विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने बताया कि NAVI UPI ऐप में एक तकनीकी गड़बड़ी (Technical Glitch)के कारण ऐसा बैलेंस दिखा है। जब युवक ने PHONE PE ऐप पर लॉगिन किया, तो उसका असली बैलेंस 0 रुपये ही दिखा। पुलिस ने दीपक से पूछताछ की और उससे बैंक स्टेटमेंट मांगा जिसमें यही पाया गया कि दीपक की मां के खाते में पहले कोई बड़ी रकम नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने दीपक को छोड़ दिया। फिलहाल तकनीकी टीम और साइबर विंग को इस मामले की जांच में लगाया गया है।

यह भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button