उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 13 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, कई जिलों में बदले गए ADM और SDM

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को 13 PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल के तहत लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, बलरामपुर, सुल्तानपुर, झांसी और वाराणसी समेत कई जिलों में अपर जिलाधिकारी ADM, मुख्य राजस्व अधिकारी(CRO), उप मंडल अधिकारी (SDM), नगर अधिकारी और चीनी मिल संग के पदों पर नई नियुक्तियां की गई। आदेश जारी होने के तुरंत बाद अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश जारी दिए गए।
यह भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के जज संजीव कुमार सिंह को किया निलंबित, इन आरोपों के चलते कोर्ट ने लिया यह फैसला!
किसका कहां हुआ तबादला
- महोबा में एडीएम (वित्त) रहे राम प्रकाश को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
- प्रयागराज के मुख्य राजस्व अधिकारी कुंवर पंकज को महोबा का एडीएम (वित्त) नियुक्त किया गया है।
- उन्नाव के एसडीएम रहे नवीन चंद्र को मेरठ में एडीएम (भूमि अध्याप्ति) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- पशुपालन निदेशालय की उप निदेशक ज्योति राय को बलरामपुर में एडीएम (वित्त) बनाया गया है।
- बलरामपुर के एडीएम (वित्त) प्रदीप कुमार को पशुपालन निदेशालय भेजा गया है।
- सुल्तानपुर के एडीएम (वित्त) सुनंदू सुधाकरन को वाराणसी मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें: इस दिन आयोजित होगी SSC CGL 2025 परीक्षा, यहां देखे परीक्षा का शेड्यूल और डेट!
- लखनऊ के एडीएम (नगर-ट्रांस गोमती) राकेश सिंह को अब सुल्तानपुर का एडीएम (वित्त) बनाया गया है।
- बाराबंकी के एसडीएम पवन कुमार को सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।
- राज महोबा को बाराबंकी का एडीएम (न्यायिक) नियुक्त किया गया है।
- कुमार सिंह यादव को बाराबंकी में एडीएम (न्यायिक) का पद मिला है।
- अंजली गंगवार एसडीएम कासगंज को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ।
- झांसी के अपर नगर आयुक्त मो. कमर को महिला कल्याण निदेशालय में उप निदेशक का कार्यभार दिया गया है।
- सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक राहुल कुमार यादव को झांसी का अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।