उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने संभल को दी ₹659 करोड़ की सौगात, विपक्ष पर किया प्रहार!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे संभल। ₹659 करोड़ की 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। विपक्ष और दंगाइयों पर साधा निशाना।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को संभल पहुंचे। बहजोई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ₹659 करोड़ की 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्तरप्रदेश के हर जिले की समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध। संभल को भी अब अयोध्या और काशी की तरह विकसित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर भी निशान साधना।

मुख्यमंत्री ने ₹659 करोड़ की 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री ने संभल पहुंचकर ₹659 करोड़ की 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं का विवरण दिया जिसमें शिक्षा, पेयजल, सड़के, आंगनवाड़ी केंद्र और कंपोजिट विद्यालयों जैसी सुविधाएं शामिल है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान कल्कि की इस धरा को नमन करता हूं। आज कई उपहार संभल को मिलने वाले है। 9 अगस्त को रक्षाबंधन और 16 अगस्त को जन्माष्टमी है सरकार ने निर्णय लिया है कि त्यौहार के इस मौके पर सभी बहने सह यात्री समेत 8 से 10 अगस्त तक राज्य परिवाहन की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रहे हैं। पात्र व्यक्ति तक इन सभी योजनाओं का लाभ हर हाल में पहुंचना चाहिए। यही सबका साथ, सबका विकास की भावना है। इसके साथ उन्होंने संभल में जिलाधिकारी कार्यालय और एकीकृत आवासीय भवनों का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने संभल में पुरातात्विक वस्तुओं का भी अवलोकन किया और पौधा रोपण किया। उन्होंने संभल संवाद ऐप का उद्घाटन भी किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए चेक, मकान की चाबी और प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई अन्य मंत्री और अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : क्या छांगुर बाबा है सिर्फ मोहरा? अवैध धर्मांतरण मामले में क्यों आ रहा सादुल्लानगर का नाम ?

मुख्यमंत्री ने साधा विपक्ष और दंगाइयों पर निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि याद रखना संभल कैसे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस यहां हत्या करवाती थी और हत्यारों को बचाती थी। विपक्षी दलों को उनके वोटबैंक खिसकने का डर था लेकिन हम वोट बैंक की राजनीति करने नहीं आए। हम विकास करने आए हैं। पिछली सरकार एक जिला एक माफिया देती थी। हमारी सरकार एक जिला एक उत्पाद की योजना देकर जिले का विकास कर रही है। पिछली सरकारों में दंगे होते थे, लड़ाइयां होती थी, अराजकता फैलती थी, शोषण होता था,। न लड़कियां सुरक्षित थी और न ही व्यापारी लेकिन हमारी सरकार में अब उत्तरप्रदेश के सभी निवासी सुरक्षित है। केवल दंगाई और माफिया सुरक्षित नहीं है। संभल के साथ पाप करने वाले को सजा मिलेगी और संभल के विकास में बाधा बनने वालों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें : अब Youtube के जरिए जनता से जुड़ेगी समाजवादी पार्टी, लॉन्च हुआ पार्टी का यूट्यूब चैनल

अयोध्या और काशी की तरह विकसित होगा संभल

मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल क्षेत्र का विकास भी अब अयोध्या और काशी की तर्ज पर किया जाएगा। संभल क्षेत्र में 68 तीर्थ, 19 पावन कूप और 1 परिक्रमा मार्ग है। इन सभी का उल्लेख धार्मिक ग्रंथों में किया गया ही। इन सभी तीर्थ स्थानों को अब सरकार जीर्णोद्धार कराएगी। जिस प्रकार सरकार ने अयोध्या और काशी को बदला उसी प्रकार अब संभल को भी बदला जाएगा और नया रूप दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button