मानसून सत्र के आखिरी दिन विपक्ष पर जमकर बरसे योगी आदित्यनाथ, विपक्ष से कहा गौ माता का श्राप आपको ले डूबेगा!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में मानसून सत्र के आखिरी दिन विपक्ष पर किया प्रहार। विपक्ष के सवालों का अपने अंदाज में दिया जवाब।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र का आज आखिरी दिन हैं। विधानसभा में भाजपा सरकार “विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश” के तहत “विज़न 2047” डॉक्यूमेंट पर चर्चा कर रही है। विज़न 2047 पर आज चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को भी आड़े हाथों लिया।
यह भी पढ़ें: उत्तरप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज होगा शुरू। बैठक के दौरान कई एहम मुद्दों पर होगी बहस।
योगी का विपक्ष पर तगड़ा प्रहार
योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण की शुरुवात अपने 187 विधायकों को धन्यवाद देते हुए की। इसके बाद उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि डबल इंजन सरकार में प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है जबकि पिछली सरकार में अराजकता चरम पर थी। 2017 तक युवाओं को रोजगार नहीं, किसानों को राहत नहीं और निवेशकों को भरोसा नहीं। अपराध का बोल-बाला था। पलायन की पीड़ा, गरीबी और इलाज के आभाव में दम तोड़ते बच्चे, सरकारी नौकरी में भ्रष्टाचार था। 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। पिछली सरकार योजनाएं बनती थी घोषणाएं होती थी लेकिन उनमें कोई इच्छाशक्ति नहीं थी। पिछली सरकार की तरह अब प्रदेश सरकार की योजनाओं पर भाई भतीजावाद हावी नहीं है।
यह भी पढ़ें: जया बच्चन ने फैन को मारा धक्का तो कंगना रनौत ने उन्हें कहा बिगड़ी हुई औरत, क्या है वायरल वीडियो का सच?
PDA मुद्दे पर साधा निशाना
PDA के मुद्दे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कुछ लोगों की सोच कुएं के मेंढक की तरह है। वह विकास से ज्यादा सत्ता की बातें करते है। दुनिया आगे बढ़ रही है लेकिन यह लोग आज भी एक परिवार तक अपने आपको रखना चाहते हैं और प्रदेश को भी आप लोग वहीं लेकर जाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि PDA का मतलब है परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी।
शिवपाल पर योगी ने दिया जवाब
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अपने को समाजवादी कहते हैं और रामपुर में जन्मदिन मनाते हुए विदेशियों से बग्गी मंगाते हैं। नेता जी जैसे भोले-भाले व्यक्ति को बदनाम करने का काम कर दिया। शिवपाल उनकी विरासत के अंतिम उत्तराधिकारी थे। लेकिन चाचा भी गच्चा खा गए।
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आम जनता के लिए खुलेंगे दिल्ली विधानसभा के दरवाजे।
विपक्ष से कहा आपको गौ माता का श्राप ही ले डूबेगा
विपक्ष पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग जब गौ माता को धोखा दे सकते हैं तो दूसरों के साथ क्या करेंगे? गाय का दूध पी लेते है लेकिन फिर गौ माता को सड़कों पर कसाइयों के हाथों काटने छोड़ देते हैं। डबल इंजन की सरकार ने 7727 गौ आश्रय स्थल में 16,35,000 गौवंश रखे और गौवंश को सुरक्षित रख रही है। आप 2027 में आने का सपना मत देखिए आपको तो गौ माता का श्राप के डूबेगा।
यह भी पढ़ें: उत्तरप्रदेश में जल्द होगी नए भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति, OBC नेताओं के नाम पर चर्चा तेज