इस विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में लड़कियों ने लहराया परचम, 44 विषयों में से 35 विषयों में किया टॉप
विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं में लड़कियों ने किया बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन। सभी को किया हैरान इसने विषयों में किया टॉप

इस समय देश भर के सभी शिक्षा संस्थानों में प्रवेश का दूर चल रहा है। बच्चे 12वीं की शिक्षा ग्रहण करने के बाद अब अपने पसंदीदा विश्वविद्यालयों में प्रवेश करने के लिए परीक्षा देकर परिणाम का इंतेज़ार कर रहे हैं। बहुत से विश्वविद्यालयों ने परिणाम जारी करके प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
जो बच्चे स्नातक कोरी कर चुके हैं, वे अब परास्नातक की शिक्षा के लिए भी विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रयास कर रहे हैं। सभी बेहतर और विश्विद्यालयों की तलाश में है।
दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिले में स्थित डीडीयू विश्वविद्यालय बहुत ही प्रसिद्ध है। इसको एन ए ए सी का ए प्लस प्लस ग्रेड मिला है। यह 3.78 अंक प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश राज्य का पहला विश्वविद्यालय है।
यह विश्वविद्यालय बहुत से छात्रों की पहला पसंद है। इसमें एकेडमिक्स, फैकल्टी, सुविधाओं से लेकर बहुत सी बातें है, जो इस विश्वविद्यालय को बाकियों से खास बनती है।
विश्वविद्यालय के नोटेबल एलुमनी
किसी भी विश्वविद्यालय की प्रसिद्धि का बड़ा कारण होती हैं, वहां से पढ़ी प्रसिद्ध हस्तियां। डीडीयू से भी बहुत से प्रसिद्ध लोगों ने शिक्षा प्राप्त की है। इसे ही कुछ डीडीयू के नोटेबल एलुमनी के नाम नीचे दिए गए हैं।
- राजनाथ सिंह (भारत के रक्षा मंत्री , उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और भारत के पूर्व गृह मंत्री)
- अफ़ज़ाल अंसारी (ग़ाज़ीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद हैं)
- अखिल चंद्र बनर्जी (वायरोलॉजिस्ट, एन-बीआईओएस पुरस्कार विजेता)
- सलीम अंसारी (पूर्व बसपा राज्यसभा सदस्य)
- राम गोविंद चौधरी (उत्तर प्रदेश विधान सभा में विपक्ष के नेता)
- परिचय दास (भोजपुरी-हिन्दी लेखक, पूर्व सचिव, मैथिली-भोजपुरी अकादमी, दिल्ली सरकार और पूर्व सचिव, हिंदी अकादमी , दिल्ली सरकार)
विश्वविद्यालय ने जारी किया परिणाम
बहुत से विश्वविद्यालयों ने परीक्षाओं के परिणाम जारी करने शुरू कर दिए हैं। दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय ने मंगलवार को परिणाम घोषित किया। इसी के साथ उत्तर कुंजी भी जारी की गई है। अब आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
चॉइस लॉक 24 जुलाई -26 जुलाई तक
ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया 24 जुलाई को शुरू होगी। 24 से 26 जुलाई तक बच्चे चॉइस को लॉक कर सकेंगे।
उसके बाद काउंसिलिंग के परिणामों की घोषणा की जाएगी। काउंसलिंग से संबंधित सभी निर्देश प्रवेश परीक्षा पर मिलेंगे।
कुलपति ने दिया बधाई संदेश
डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी सफल बच्चों को बधाई दी है। कुलपति ने संदेश में उम्मीद जताई है कि सबकी ऑनलाइन काउंसलिंग में भी इसी प्रकार उत्साह और गंभीरता से कार्य करेंगे।
इस परिणाम की खास बात
अबकी बार का दिन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा का परिणाम आज तक के परिणामों से खास है।
परिणाम ने केवल देश को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को एक बार फिर से साबित किया है कि लड़कियां किसी भी मामले में लड़कों से कम नहीं है।
44 विषयों में से 35 में किया लड़कियों ने टॉप
लड़कियों ने इस बार बहुत ही ज्यादा शानदार प्रदर्शन किया है। स्नातक के 18 विषयों पर परीक्षाएं कराई गई थी, जिनमें से कुल 13 में लड़कियों ने टॉप किया।
परास्नातक के कुल 26 विषयों की परीक्षाएं ही थी। इनमें कुल 22 विषयों में लड़कियों ने टॉप करके खुद को साबित किया है।
टॉपर बच्चों की सूची
विश्विद्यालय की स्नातक स्तर प्रवेश परीक्षा में टॉप करके वाले बच्चों के नाम उनके विषय के साथ-
- सोनाली गुप्ता (बीए ऑनर्स)
- खुशी (बीए जेएमसी ऑनर्स)
- सर्वेश मिश्रा (बीएससी कृषि)
- विश्व दीपक उपाध्याय (बीएससी बायो)
- शान्वी चौधरी (बीएससी मैथ)
- आयुषी गुप्ता (बीएससी एमएलटी)
- प्रतिष्ठा गुप्ता (बीटेक)
- प्रखर त्रिपाठी (बीए एलएलबी)
- तस्मिया नूर (बीबीए)
- अयान खान (बीसीए मशीन लर्निंग एंड डाटा साइंस)
- सर्विका सिंह (बीकाम ,बैंकिंग एंड इंश्योरेंस)
- विभा सिंह (बीकॉम ऑनर्स)
- अर्चना सिंह (बीफार्मा)
- नितिन गुप्ता (डीफार्मा)
- नेमा यादव (एलएलबी)
- तस्या मौर्य (बीसीए)
- आकांक्षा जायसवाल (बीपीटी)
लड़कियों ने अधिक विषयों में टॉप करके साबित किया पूर्वांचल में लड़कियों में शिक्षा जागरूकता भी बहुत अच्छी है।