उत्तर प्रदेश

बाढ़ पीड़ितों से मिलने औरैया पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बांटेंगे राहत सामग्री!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहुचेंगे औरैया, बाढ़ पीड़ितों से मिल बांटेंगे राहत सामग्री। बाढ़ की स्थिति का लेंगे जायजा।

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश का सितम जारी है। आत्याधिक बारिश के चलते गंगा और यमुना जैसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर चल है जिसकी वजह से उत्तरप्रदेश के कई गांव और जिले बाढ़ की चपेट में आ गए। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज खुद ग्राउंड ज़ीरो पर उतरेंगे और औरैया का दौरा करेंगे। बाढ़ की वजह से औरैया जिला काफी प्रभावित हुआ है। अपने इस दौरे पर मुख्यमंत्री राहत और बचाव कार्यों की जानकारी लेंगे और राहत सामग्री का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री लेंगे स्थिति का जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जिला मुख्यालय ककोर में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित करेंगे और व्यवस्था में कमी पाए जानें पर अधिकारियों को तत्काल समाधान के लिए निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का हवाई दौरा करके बाढ़ की स्थिति का भी जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री से पहले जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर राहत सामग्री वितरित कर चुके है।

लोगों में जागी उम्मीद

औरैया में यमुना और चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। औरैया जिले के कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। किसानों की फसलें नष्ट हो चुकी हैं और लोगों के घर भी क्षतिग्रस्त हुए है जिसके चलते कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। सरकार की ओर से लोगों की मदद के लिए राहत शिविरों की व्यवस्था की गई है लेकिन लोगों की जरूरतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के इस दौरे से बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों में उम्मीद की किरण जागी है। लोग उम्मीद जाता रहे है कि मुख्यमंत्री इस कठिन परिस्थिति में उनकी मदद करेंगे। जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के इस दौरे की तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है। उनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षाबल तैनात किए गए है और सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम भी कर लिए गए है।

राहत और बचाव कार्य में लगे मंत्री और सुरक्षाबल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर 11 मंत्रियों की टीमें और NDRF, SDRF और PAC की टीमें मुस्तैदी से लोगों को राहत देने में लगी हुई हैं। टीमें लगातार लोगों को खाद्य सामग्री और दवाइयां पहुंचा रही और उनकी हर संभव मदद करने का प्रयास कर रही है। मोटर बोट और नाव के जरिए लोगों को सुरक्षित स्थानों और कैंपों में पहुंचाने का काम भी लगातार जारी है।

जिल प्रशासन भी सक्रीय

जिला प्रशासन द्वारा कई आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। अधिकारियों ने लोगों से घबराने की बजाय जल स्तर बढ़ने पर ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। औरैया पुलिस की टीम प्रभावित क्षेत्रों के आसपास निगरानी और पैदल गश्त कर रही है। इसके साथ ही लोगों को उनके जरूरी सामान और मवेशियों को लेकर राहत शिविरों में पहुंचाने का काम भी जिला प्रशासन की टीमें कर रही है।

 

यह भी पड़े:  उत्तरप्रदेश के 17 जिले और 200 से अधिक गांव आए बाढ़ की चपेट में। मुख्यमंत्री ने 11 मंत्रियों की टीम को स्थिति संभालने के दिए आदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button