उत्तराखंड

एक बार फिर बंद हुई केदारनाथ यात्रा, प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका।

केदारनाथ और मध्यमहेश्वर यात्रा हुई बंद, भारी बारिश के चलते सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया। प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में खराब मौसम और तेज बारिश के कारण सरकार ने केदारनाथ धाम यात्रा और मध्यमहेश्वर यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी है। बाढ़, भूस्खलन, मलबा और बुलडोजर गिरने से कई रस्ते बाधित हो गए है। रुद्रप्रयाग में भी मूसलाधार बारिश के चलते राजमार्ग बाधित हो गया और मंदाकिनी नदी भी उफान पर है। प्रशासन ने केदारनाथ धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा न करने की अपील की है। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ घंटों के लिए उत्तराखंड के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

केदारनाथ और मध्यमहेश्वर यात्रा बंद

उत्तरकाशी के धराली में आई बाढ़ के बाद प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मूसलाधार बारिश के चलते कई पर्वतीय क्षेत्रों में बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। इसी के चलते प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा ने करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। बारिश के कारण पहाड़ों में कई जगहों पर हालात काफी बिगड़ते जा रहे हैं। रुद्रप्रयाग में भी अलकनंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रशासन ने नदी के किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके अलावा मंदाकिनी नदी भी उफान पर है। केदारनाथ यात्रा मार्ग के रास्ते में भी सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मलबा और पत्थर गिरने से हाईवे पूरी तरह बाधित है इसलिए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए केदारनाथ यात्रा और मध्यमहेश्वर यात्रा अगले आदेश तक बंद करदी गई हैं। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को अगले दो दिनों तक यात्रा न करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बदल फटने आई बाढ़, हर तरफ मची तबाही।

एसपी ने दी जानकारी

रुद्रप्रयाग के एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया है कि स्थानीय लोगों और यात्रियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए यात्रा को अगले रोका गया है। गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल जाने वाले मार्ग पर कई जगह पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। इसी वजह से वहां आवाजाही बंद कर दी गई है। जो भी श्रद्धालु यात्रा के रास्ते में है उन्हें जहां हैं वहीं सुरक्षित ठहरवाया गया है। पूरे जिले में पुलिस बल तैनात है और हर जगह अलर्ट जारी है।

यह भी पढ़ें: 50% टैरिफ बढ़ाकर ट्रंप ने भारत को दिया झटका, भारत सरकार ने इस फैसले पर दी प्रतिक्रिया।

स्कूलों की कि गई छुट्टी, राहत और बचाव कार्यों के लिया टीमें तैनात

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट के बीच देहरादून, नैनीताल, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत, पौड़ी, अल्मोड़ा और बागेश्वर में सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए गए है। उत्तरकाशी में आई बाढ़ के बाद हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ बारिश को लेकर हाई अलर्ट पर है। प्रशासन ने SDRF, NDRF और भारतीय सेना की टीमें राहत और बचाव कार्यों में तैनात की।

यह भी पढ़े : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button