
उत्तराखण्ड के हरिद्वार से घटना की घबर आई है। मंदिर में भगदड़ की खबर है। श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ थी, अचानक से हुई भगदड़ और हादसा हो गया। अफवा फैलने से हुई दुर्घटना।
मनसा देवी मंदिर में हुई दुर्घटना
हरिद्वार में पहाड़ी पर स्थित मनसा देवी मंदिर है। यह बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है। बहुत दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं। मंदिर में पहाड़ी पर बनी सीढ़ियों से जाया जाता है। रविवार को मंदिर में बहुत ज्यादा भीड़ थी और हादसा हुआ।
अफवाह फैलने से मची थी भगदड़
मंदिर में एक अफवाह फैलने की वजह से भगदड़ मशीन थी। मंदिर में हद से ज्यादा भीड़ थी। एक बिजली के खंभे में शॉट सर्किट हुआ और अफवाह फैल गई कि करेंट फेल गया है। लोग सीढ़ियों पर थे और एक दम से वापस भागने लगे। इसी वजह से भगदड़ मची।
दुर्घटना में हुई जान माल की हानि
मनसा देवी मंदिर में ही दुर्घटना में काफी जान माल की हानि हुई है। इस हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया
घायल लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल लेजाया गया। स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल घटनास्थल पर है और मामले को संभाल रही है।
सावन महीने में हुआ हादसा
यह हादसा सावन के महीने में हुआ है। इस वक्त लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार गंगा जल लेने वी दर्शन करने आते हैं। सावन के महीने में हरिद्वार में बहुत ज्यादा भीड़ होती है।
मुख्यमंत्री ने लिया मामले का संज्ञान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में हुए हादसे के लिए दुख प्रकट किया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल घटनास्थल पर मौजूद है और राहत कार्यों में लगी है। वे लगातार वहां पर मौजूद पुलिस के साथ संपर्क में हैं। उन्होंने सब अच्छा होने की कामना की है।