उत्तर प्रदेशराजनीति

शिवपाल यादव ने साधा विजन 2047 पर निशाना कहा सरकार भविष्य के सपने बेचने रही है जबकि आज की समस्याएं सरकार से हल नहीं हो रही!

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही लगातार तीसरे दिन जारी है। विधानसभा में उत्तरप्रदेश सरकार “विकसित भारत, विकसित उत्तरप्रदेश” के विजन 2047 पर लगातार 24 घंटे से ज्यादा समय तक चर्चा जारी रहेगी। यह चर्चा सुबह 11 बजे से शुरू हुई जो कि कल दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगी। इस कार्यवाही के लिए सरकार ने 28 मंत्रियों को काम पर लगाया है। यह कार्यवाही छह शिफ्टों में होगी। इस दौरान सरकार के मंत्रियों ने प्रदेश की प्रगति, सामाजिक न्याय, पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास पर बात की। इसके साथ ही मंत्रियों ने जीरो पॉवर्टी, विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी नवाचार जैसे लक्ष्य पर भी विधानसभा में चर्चा की। मंत्रियों ने उत्तर प्रदेश को 2047 तक सबसे विकसित राज्य बनाने की बात को एक बार फिर दोहराया जिस पर समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार भविष्य के सपने बेचने में लगी है जबकि आज की समस्याओं का समाधान देने में असफल है।

यह भी पढ़ें: उत्तरप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज होगा शुरू। बैठक के दौरान कई एहम मुद्दों पर होगी बहस।

शिवपाल ने सरकार से किए तीखे सवाल

शिवपाल यादव ने विधानसभा में कहा कि आज भाजपा सरकार सदन में 2047 का सपना लेकर आई है। सरकार कह रही है कि हम 2047 तक विकास करेंगे। तब तक जो आज के नौजवान है वो बुड्ढे हो जाएंगे और बच्चों के बच्चे हो जाएंगे। सरकार 22 साल बाद का विजन पेश कर रही हैं मैं पूछना चाहता हूं कि इससे आज के नौजवानों को क्या लाभ मिलेगा। सरकार 2047 तक रोजगार देने का वादा कर रही है क्या 22 साल बाद आज के नौजवान नौकरी करने लायक होंगे। उन्होंने आगे कहा कि सरकार का विजन ज्यादा से ज्यादा पांच साल का होना चाहिए और आप लोग 2047 साल का विजन लेकर चल रहे है।

यह भी पढ़ें: अब Youtube के जरिए जनता से जुड़ेगी समाजवादी पार्टी, लॉन्च हुआ पार्टी का यूट्यूब चैनल

2022 के वादे दिलाए सरकार को याद

शिवपाल ने कहा कि पहले 2022 के घोषणा पत्र का हिसाब होना चाहिए था। भविष्य की बातें बाद में होंगी। 2022 के चुनाव में भाजपा ने क्या-क्या वादे किए थे और 2025 में उन सभी वादो का क्या हुआ? कोई वादा आज तक पूरा नहीं हुआ है। तो कैसे हम यकीन करें कि 2047 में सरकार कुछ कर पाएगी? क्या सरकार हर किसान को समय पर एमएसपी दे पाई? क्या किसानो की आय दोगुनी हुई? सरकार ने हर गाँव में 24 घंटे बिजली का वादा किया था लेकिन गांव तो छोड़िए शहरों में भी बिजली की कटौती हो रही है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज का वादा था उसका क्या हुआ?

यह भी पढ़ें: उत्तरप्रदेश में जल्द होगी नए भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति, OBC नेताओं के नाम पर चर्चा तेज

भाजपा का अमृतकाल बना अपराधकाल

शिवपाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का अमृतकाल अब अपराधकाल बन चुका है। भाजपा दावा करती है कि 2047 तक अपराध खत्म होंगे लेकिन आज भाजपा के राज्य में अपराधियों को गार्ड ऑफ हॉनर दिया जा रहा है। भाजपा केवल समाजवादी कामों पर अपना नाम चिपकाने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद से EC कार्यालय तक निकाला मार्च।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button