इटली के 23 वर्षीय जैनिक सिनर ने स्पेन के दो बार के विंबलड खिताब विजेता कार्लोस अल्काराज को हराकर इतिहास रच दिया है। जैनिक सिनर 148 सालों के इतिहास में विंबलडन खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने है। सिनर ने विंबलडन 2025 पुरुष सिंगल कैटेगरी में ये खिताब जीता है। ये खिताब जीतकर सिनर दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बन गए है। इस दौरान केट मिडलटन ने सिनर को विंबलडन ट्रॉफी सौंपी।
जीत क्यों है खास
यह जीत जैनिक सिनर के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि उन्हें इसके पहले कार्लोस के खिलाफ अपने सभी 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। इसी साल सिनर और कार्लोस के बीच फ्रेंच ओपन का फाइनल खेला गया था, जिसमे कार्लोस ने सिनर को हराया था। जिसके बाद अपनी हार का बदला लेते हुए सिनर ने विंबलडन फाइनल में कार्लोस को 3-1 सेट से हराया।
कैसा रहा मुकाबला
खेल के पहले सेट में सिनर ने 4-2 की बढ़त बना ली थी लेकिन कार्लोज ने वापसी की और 6-4 से पहला सेट जीता। कार्लोस ने शानदार शुरुआत की, लेकिन जल्द ही उनकी लय बिगड़ गई। इसके बाद सिनर ने दूसरा, तीसरा और चौथा सेट 6-4, 6-4, 6-4 से जीता। सिनर ने ये मुकाबला 3-1 से जीता और ये खिताब अपने नाम किया। सिनर का ये चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है। उन्होंने इससे पहले 2 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 1 यूएस ओपन का खिताब भी अपने नाम किया है।
खिताब जीतने पर मिली इतनी धन राशि
यानिक सिनर को विंबलडन 2025 खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी और £3,000,000 मिले हैं। अगर पिछले साल के विजेता को मिली धन राशि से तुलना करे तो ये उससे 10 प्रतिशत अधिक है। जिसका मूल भारतीय रूपये में लगभग 34 करोड़ रूपये से भी अधिक है।
महिला वर्ग में कौन रहा विजेता
वही महिला वर्ग के फाइनल की बात करे तो पोलैंड की इगा स्वियाटेक ने अमेरिका को अमांडा अनिसिमोवा को हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इगा ये खिताब अपने नाम करने वाली पोलैंड की पहली महिला खिलाड़ी बनी। इगा को ये खिताब जीतने के बाद 34 करोड़ की इनामी राशि मिली।
क्या है विंबलडन चैंपियनशिप
विंबलडन चैंपियनशिप एक ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट है। जो 30 जून से 13 जुलाई तक इंग्लैंड के लंदन के विंबलडन में ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब में आयोजित हुआ। इसकी शुरुआत 1877 में हुई थी।