खेल

डायमंड लीग 2025 में जूलियन वेबर से हारे नीरज चोपड़ा, एक बार फिर खिताब हासिल करने में रहे नाकामयाब!

दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट और भारतीय स्टार जैवल‍िन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में आयोजित डायमंड लीग 2025 में हिस्सा लिया। नीरज डायमंड लीग के फाइनल में तो पहुंचे लेकिन वह यह खिताब अपने नाम करने में असफल रहे। डायमंड लीग में नीरज जर्मनी के जूलियन वेबर से हार गए और दूसरे स्थान पर उन्होंने यह मुकाबला खत्म किया। यह तीसरी बार है जब नीरज डायमंड लीग के विजेता बनने से चुके है।

यह भी पढ़ें: भारत ने जीता आखिरी टेस्ट मैच। ओवल में इंग्लैंड को 6 रन से हराया।

ऐसा रहा नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन

नीरज चोपड़ा ने पहले राउंड में 84.35 मीटर का थ्रो किया। वहीं वेबर ने पहला ही थ्रो 91.51 मीटर का फेंका और लीड बना ली और अंत तक लीड कायम रखी। नीरज का दूसरे राउंड में थ्रो कुछ खास नहीं रहा और वो 82.00 मीटर की दूरी ही हासिल कर पाए। नीरज चोपड़ा ने तीसरे, चौथे और पांचवें राउंड में फाउल थ्रो कर दिया। छठे राउंड में नीरज ने कुछ जोर लगाया जिसके चलते वो केशोर्न वाल्कॉट को पछाड़ दूसरे स्थान पर पहुंचे। नीरज ने आखिरी राउंड में 85.01 मीटर का थ्रो किया, जो उनका इस फाइनल में बेस्ट थ्रो रहा।

यह भी पढ़ें: रविचंद्रन अश्विन ने IPL को कहा अलविदा, रिटायरमेंट के बाद अब अन्य अंतरराष्ट्रीय लीग में आएंगे नजर।

जूलियन वेबर ने पहले स्थान पर किया कब्जा

जर्मनी के जूलियन वेबर ने डायमंड लीग के फाइनल में पहले राउंड में अपने 91.37 मीटर के थ्रो से ही अपना दबदबा बना लिया था। वही नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो 84.34 मीटर का था। दोनों में काफी अंतर था, जिसके चलते शुरुआत से ही मुकाबले को लेकर वेबर का मनोबल काफी बढ़ गया। वेबर ने दूसरे राउंड में 91.51 मीटर का थ्रो किया और पहले नंबर पर अपना कब्जा बरकरार रखा और उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से यह खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: चेतेश्वर पुजारा ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टेस्ट समेत सभी क्रिकेट फॉर्मेट से लिया रिटायरमेंट!

तीसरे और चौथे स्थान पर कौन रहा

जूलियन वेबर और नीरज के अलावा त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वाल्कॉट 84.95 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स के हाथों निराशा लगी, वे 82.06 मीटर के थ्रो के आठ चौथे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें: LA Olympics में होगी क्रिकेट की वापसी, 2028 में यहां इस तरह खेले जायेंगे मैच!

पहले भी दो बार दूसरे स्थान पर रहे नीरज

नीरज ने आखिरी बार 2022 में डायमंड लीग का खिताब जीता था, जबकि 2023 और 2024 में नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे। नीरज डायमंड लीग 2024 में खिताब जीतने से सिर्फ 1 सेंटीमीटर से चूक गए थे, जिसमें उन्हें ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स से मात मिली थी जिन्होंने 87.87 मीटर का थ्रो किया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button