रविचंद्रन अश्विन ने IPL को कहा अलविदा, रिटायरमेंट के बाद अब अन्य अंतरराष्ट्रीय लीग में आएंगे नजर।

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से रिटायरमेंट ले लिया हैं। 38 साल के अश्विन ने IPL से रिटायरमेंट लेने की जानकारी खुद बुधवार 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। अश्विन अब IPL में किसी भी टीम की ओर से कोई मैच नहीं खेलेंगे। हालांकि अब वो दुनिया भर में आयोजित होने वाली अन्य टी20 फ्रेंचाइजी लीग्स में हिस्सा लेते हुए नजर आ सकते है।
यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर मुंबई के इन पंडालों में उमड़ती है लाखों भक्तों की भीड़, बाप्पा से नहीं हटती है नजर!
IPL से लिया रिटायरमेंट
अश्विन ने अपने रिटायरमेंट की जानकारी देते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि “खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत। कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के एक अन्वेषक के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है। इतने सालों से मिली शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ, और सबसे ज़रूरी IPL और BCCI का, जिन्होंने अब तक मुझे जो कुछ भी दिया है, उसके लिए। आगे जो भी है उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए मैं उत्सुक हूं।
यह भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार में दिखा ट्रंप टैरिफ का असर, खुलते ही फिसले Sensex और Nifty, निवेशकों को लगा झटका!
कैसा रहा IPL में सफर
रविचंद्रन अश्विन ने 2008 से 2025 तक के अपने IPL करियर में लगभग 221 मैच खेल और 187 विकेट चटकाए। इसके अलावा अश्विन ने IPL में 833 रन भी बनाए। उन्हें 2008 में IPL उद्घाटन सत्र के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) द्वारा घरेलू खिलाड़ी के रूप में अनुबंधित किया गया था। उन्होंने 2009 के IPL के दौरान CSK के साथ अपनी शुरुआत की और 2015 तक लगातार टीम के साथ IPL में कई मैच खेले। 2016 से 2024 के बीच वह दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। 2025 में अश्विन ने दोबारा CSK में वापसी करते हुए IPL खेला।
यह भी पढ़ें: Venue और Nexon को टक्कर देगी नई Renault Kiger Facelift 2025, स्टाइलिश लुक के साथ मिलेंगे कई लाज़वाब फीचर्स!
क्या है रिटायरमेंट लेने की वजह
इस वर्ष IPL 2025 में अश्विन ने CSK में वापसी की थी लेकीन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इस सीजन में उन्होंने केवल 9 मैच खेले जिनमें उन्होंने 7 विकेट लिए। सीजन के अंत में अश्विन को टीम से बाहर भी कर दिया गया था हो सकता है इससे आहत होकर अश्विन ने रिटायरमेंट का फैसला लिया हो या फिर यह भी हो सकता है की अश्विन बाकी क्रिकेटरों की तरह कॉमेंटेटर के तौर पर नजर आना चाहते हो। इसके अलावा अगर अश्विन की रिटायरमेंट की जानकारी देने वाली पोस्ट पर ध्यान दे तो उन्होंने खुद दुनिया भर में आयोजित होने वाले विभिन्न टी20 क्रिकेट लीग में नजर आने की ओर इशारा किया है। यह भी उनके IPL से रिटायरमेंट की वजह हो सकती है।