मनोरंजन

नहीं रही पवित्र रिश्ता की वर्षा, 38 साल की उम्र में अभिनेत्री प्रिया मराठे ने कहा दुनिया को अलविदा!

कई मराठी धारावाहिकों में नज़र आने वाली और हिंदी धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पिछले कुछ वक्त से प्रिया काफी बीमार थी और लंबी बीमारी के चलते रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। प्रिया की मौत की खबर से टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रिया का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: फिल्म “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” का टीजर हुआ रिलीज, बाहुबली बने वरुण तो ग्लैमरस लुक में नजर आई जाह्नवी!

कैसे हुआ निधन

प्रिय मराठे का निधन रविवार सुबह 4 बजे उनके मीरा रोड स्थित घर में हुआ। वह यहां अपने पति शांतनु मोघे और बेटे के साथ रहती थी। वह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रही थी लेकिन पिछले दो-तीन महीनों से उनके शरीर ने इलाज पर प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया था और वह कैंसर से जंग हार गई। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रिया की मौत की खबर से टीवी जगत के उनके दोस्त और प्रशंसक भी सदमे में हैं। प्रिया का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मीरा रोड स्थित हिंदू श्मशान घाट पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: उलझती जा रही है निक्की की हत्या की गुत्थी, कंचन का बयान, सीसीटीवी फुटेज और अस्पताल की रिपोर्ट नहीं खा रही मेल!

कैसा रहा प्रिया का सफर

प्रिया मराठे का जन्म 23 अप्रैल 1987 में मुंबई के ठाणे में हुआ था। शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने 2006 में टीवी की दुनिया में कदम रखा। उनका पहला टीवी शो मराठी धारावाहिक ‘या सुखानोया’ था। इसके बाद ‘चार दिवस सासुचे’ जैसे शोज़ से उन्हें पहचान मिलने लगी। हिंदी टीवी के दर्शकों के बीच प्रिया को सबसे पहले 2008 में ‘कसम से’ में विद्या बाली के किरदार में देखा गया था। 2009 में उन्होंने एकता कपूर के ज़ी टीवी पर आने वाले लोकप्रिय धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ में काम किया जिसके बाद उन्होंने लोकप्रियता का असली मुकाम हासिल किया। इस धारावाहिक में उन्होंने वर्षा सतीश की भूमिका निभाई और हर घर में एक जाना-पहचाना नाम बन गईं। पवित्र रिश्ता के अलावा उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘जयस्तुते’, ‘तू दशम मैं’, ‘भागे रे मन’, ‘महाराणा प्रताप’ और ‘कॉमेडी सर्कस’ जैसे कई धारावाहिको में काम किया। प्रिया आखिरी बार स्टार प्रवाह पर आने वाले सीरियल ‘तुझेच मी गीत गात आहे’ में नजर आई थीं। प्रिया ने 2012 में अभिनेता शांतनु मोघे से विवाह किया था और उनका एक बेटा भी है।

यह भी पढ़ें: Bank Holidays 2025: जल्दी निपटा ले अपने बैंक संबंधित काम क्योंकि इस बार सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button