देश

Nirav Modi का भाई Nehal Modi अमेरिका में गिरफ्तार, भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक सफलता


भारत के सबसे चर्चित बैंक घोटालों में से एक, पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी( Nirav Modi ) के भाई नेहाल दीपक मोदी ( Nehal Modi ) को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा संयुक्त रूप से दायर प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर की गई है। अमेरिका के न्याय विभाग (U.S. Department of Justice) ने 4 जुलाई 2025 को भारतीय अधिकारियों को इस गिरफ्तारी की पुष्टि की। इसे भारत की कानूनी और कूटनीतिक क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Will fugitive Nirav Modi return to India | भगोड़ा नीरव मोदी अब आएगा भारत? लंदन में 10वीं जमानत याचिका भी खारिज | Jansatta

कौन है नेहाल मोदी ( Nirav Modi  ) ?

Nehal Modi, नीरव मोदी का छोटा भाई है, जिस पर भारत में चल रहे 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं। भारत की जांच एजेंसियों का दावा है कि नेहाल ने इस स्कैम को अंजाम देने में अपने भाई की पूरी तरह मदद की, और बाद में घोटाले से मिले काले धन को सफेद करने (मनी लॉन्ड्रिंग) में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

किन धाराओं में हुआ प्रत्यर्पण अनुरोध?

भारत ने Nehal Modi के प्रत्यर्पण के लिए IPC की धारा 120-B (आपराधिक साजिश), 201 (सबूत मिटाने की कोशिश), और PMLA (2002) की धारा 3 के तहत अनुरोध किया था। इन धाराओं के तहत अमेरिका में कार्यवाही शुरू हुई, जिसके परिणामस्वरूप यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।

कानूनी प्रक्रिया और अगला कदम

Nehal Modi को अमेरिका में गिरफ्तार किए जाने के बाद 17 जुलाई को अगली सुनवाई होनी है, जिसमें वह जमानत की अपील कर सकता है। वहीं अमेरिकी न्यायिक प्रणाली में भारतीय एजेंसियां नेहाल के प्रत्यर्पण के पक्ष में सबूत और तर्क पेश करेंगी। इस बीच, भारत नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए यूके में भी लगातार कानूनी प्रयास कर रहा है।

क्यों अहम है यह गिरफ्तारी?

यह गिरफ्तारी भारत के लिए कई कारणों से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पहला, यह दर्शाता है कि भारत की आर्थिक अपराधियों के खिलाफ वैश्विक स्तर पर कार्रवाई की नीति अब असर दिखा रही है। दूसरा, इससे न केवल PNB घोटाले की जांच को मजबूती मिलेगी, बल्कि बाकी आर्थिक अपराधियों के लिए भी एक सख्त संदेश जाएगा।

Nehal Modi की गिरफ्तारी भारत की जांच एजेंसियों और कूटनीतिक प्रयासों की बड़ी जीत है। यह मामला भारत की आर्थिक सुरक्षा और न्याय प्रणाली की साख से जुड़ा हुआ है। अब यह देखना अहम होगा कि अमेरिकी अदालत में भारत अपने पक्ष को कितनी मजबूती से रखता है और नेहाल का प्रत्यर्पण कब तक संभव होता है।

अन्य खबरें : रूस ने उठाया चौकाने वाला कदम, दी तालिबान सरकार को मान्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button