टेक

TikTok ने भारत में निकाली नौकरियां! कुछ दिन पहले वेबसाइट भी हुई थी शुरू, क्या सरकार ने TikTok से हटा दिया बैन ?

TikTok एक चीनी ऐप है जिसे 2020 में भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा बताते हुए बैन कर दिया गया था। TikTok के साथ चीन के कई सारे ऐप इस दौरान सरकार ने बैन किए थे लेकिन TikTok एक ऐसा ऐप था जिसने भारत में लाखों लोगों को रातों रात स्टार बना दिया था। कई इन्फ्लूएंसरो ने TikTok के जरिए शौहरत हासिल की और देश और दुनिया में करोड़ो फैंस बनाए। अब एक बार फिर TikTok सुर्खियों में है। TikTok ने अब भारत में नौकरियां निकाली है जिसे लेकर TikTok की भारत में वापसी की खबरों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया हैं। कुछ दिन पहले भी ऐसी खबर आई थी कि TikTok की वेबसाइट भारत में दोबारा चलने लगीं है। हालांकि सरकार ने साफ किया था कि  TikTok पर भारत में अभी प्रतिबंध जारी है।

यह भी पढ़ें:5 साल बाद TikTok, Shein और AliExpress की होगी भारत में वापसी? सरकार ने दी प्रतिक्रिया !

Tiktok ने निकाली भारत में नौकरी

जून 2020 में भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया था, तब TikTok सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था। उस समय भारत में इसके 20 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स थे। अब TikTok की भारत में संभावित वापसी को लेकर फिर हलचल शुरू हो गई है और इसकी वजह है कंपनी की नई जॉब पोस्टिंग्स। हाल ही में TikTok इंडिया ने अपने गुरुग्राम स्थित ऑफिस में नौकरियों से जुड़ी एक पोस्ट साझा की। TikTok ने दो नौकरियां निकाली है, एक है कंटेंट मॉडरेटर (बंगाली भाषा के लिए), ट्रस्ट एंड सेफ्टी टीम और दूसरी है वेलबीइंग पार्टनरशिप एंड ऑपरेशंस लीड, ट्रस्ट एंड सेफ्टी टीम। इन नौकरियों के बाद TikTok की वापसी की खबरों ने एक बार फिर आग पकड़ ली है। तबसे हर कोई बस यही सवाल कर रहा है कि क्या TikTok सच में भारत में वापसी करने वाला है या नहीं ?

यह भी पढ़ें:फिल्म “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” का टीजर हुआ रिलीज, बाहुबली बने वरुण तो ग्लैमरस लुक में नजर आई जाह्नवी। 

TikTok की वेबसाइट भी खुली

कुछ दिन पहले यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि TikTok की वेबसाइट भारत में दोबार शुरू हो गई है। हालांकि इसका ऐप अभी भी भारत में उपलब्ध नहीं है। वेबसाइट के खुलने की खबरों और भारत और चीन के संबंधों में आए सुधार के बाद TikTok की भारत में वापसी कि चर्चाओं ने तेजी पकड़ ली थी।

यह भी पढ़ें: उलझती जा रही है निक्की की हत्या की गुत्थी, कंचन का बयान, सीसीटीवी फुटेज और अस्पताल की रिपोर्ट नहीं खा रही मेल!

सरकार ने दी प्रतिक्रिया

TikTok की वापसी की इन खबरों के बीच भारत सरकार की तरफ से बयान भी आया है। आईटी मिनिस्ट्री ने साफ कहा है कि TikTok पर से बैन नहीं हटा है और न ही बैन हटाने का कोई आदेश फिलहाल जारी किया गया है। सरकार ने TikTok की वापसी की सारी खबरों को झूठी और भ्रामक बताया हैं। इसके साथ ही TikTok अभी भी भारत में बैन है और Google Play Store या Apple App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button