ल्हामो थोंडुप (14वें दलाई लामा) का जन्म 6 जुलाई 1935 को हुआ था। 6 जुलाई 2025 को दलाई लामा अपना 90 वां जन्मदिन मना रहे हैं। ल्हामो थोंडुप को 1989 में नोबेल पुरस्कार से भी समानितकीय जा चुका है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपने x हैंडल के माध्यम से पूरे भारत की तरफ से बढ़ाई दी है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन का एक स्थायी प्रतीक कहा है।
दलाई लामा का दुनिया को संदेश
दलाई लामा ने दुनिया को हमेशा अपने उच्च विचारों से सिखाया है और सही राह पर चलने की प्रेरणा दी है। उनके विचारों और उनकी प्रेरणा से सभी ने बहुत कुछ सीखा है। अपने जन्मदिवस पर दलाई लामा ने दुनिया के सही मनुष्यों से मन की शांति को प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। उन्होंने कहा, मन की शांति को अपने दिल का विकास करके व दयालु बनकर प्राप्त किया जा सकता है। उनके अनुसार मनुष्यों को केवल अपने परिजनों के साथ ही नहीं, बल्कि सभी मनुष्यों के साथ दयालु व्यवहार करना चाहिए, इससे दुनिया को अधिक बेहतर बनाया जा सकता है।
दलाई लामा ने किया बुध और शान्तिदेव का ज़िक्र
दलाई लामा ने अपने जन्मदिवस पर दिए संदेश में बुद्ध और शान्तिदेव का ज़िक्र करते हुए बताया कि वे बुद्ध और शान्तिदेव व और भी अन्य कई भारतीय गुरुओं की शिक्षा से अपने जीवन में साहस और दृढ़ संकल्प विकसित करते हैं।
दलाई लामा का मतलब और अभी तक के सभी दलाई लामा
दलाई लामा तिब्बती बौद्ध धर्म की गेलुग परंपरा के प्रमुख धर्मगुरु होते हैं। दलाई लामा मंगोल शब्द दलाई (‘महासागर’) और तिब्बती शब्द བླ་མ་ (ब्ला-मा) (गुरु) के संयोजन से बना है। दलाई लामा का शाब्दिक अर्थ है ‘ज्ञान के महासागर से भरा बौद्ध गुरु’
अभी तक कुल 14 दलाई लामा रहे हैं। ल्हामो थोंडुप 14वें तथा वर्तमान के दलाई लामा है। अभी तक के सभी दलाई लामा की सूची निम्न है:
दलाई लामा की सूची (हिंदी में):
- गेदुन दृुपा (1391–1474) – पहले दलाई लामा
- गेदुन ग्याछो (1475–1542) – दूसरे दलाई लामा
- सोना म्ग्याछो (1543–1588) – तीसरे दलाई लामा
- योंग्ज़िन ग्याछो (1589–1617) – चौथे दलाई लामा
- लोसांग ग्यात्सो (1617–1682) – पाँचवे दलाई लामा
- छांग्यांग ग्यात्सो (1683–1706) – छठे दलाई लामा
- केलजंग ग्यात्सो (1708–1757) – सातवें दलाई लामा
- झाम्पेल ग्यात्सो (1758–1804) – आठवें दलाई लामा
- लुन्डुप ग्यात्सो (1805–1815) – नौवें दलाई लामा
- छोजींग ग्यात्सो (1816–1837) – दसवें दलाई लामा
- खेधुप ग्यात्सो (1838–1856) – ग्यारहवें दलाई लामा
- त्रिनले ग्यात्सो (1856–1875) – बारहवें दलाई लामा
- थुबतेन ग्यात्सो (1876–1933) – तेरहवें दलाई लामा
- तेनजिन ग्यात्सो (1935–वर्तमान) – चौदहवें और वर्तमान दलाई लामा