WWE Champion Hulk Hogan का 71 वर्ष की उम्र में निधन, कई फिल्मों और टीवी शो में भी कर चुके है काम।

पेशेवर अमेरिकी रेसलर और WWE के दिग्गज Hulk Hogan का गुरुवार 24 जुलाई 2025 को निधन हो गाया। हल्क होगन ने 71 वर्ष की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। हल्क होगन WWE के एक बहुत प्रसिद्ध रेसलर रहे है। हल्क होगन का जन्म 11 अगस्त 1953 को जॉर्जिया के ऑगस्टा में हुआ। उनका असली नाम Terry Gene Bollea था। हल्क न सिर्फ रेसलिंग के लिए बल्कि 1980 और 1990 के दशक की पॉप संस्कृति के भी एक प्रमुख चेहरा थे। हल्क होगन ने छह बार WWE चैंपियनशिप और छह बार WCW चैंपियनशिप जीती। हल्क 2005 में WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किए गए थे।
कैसे हुआ निधन
हल्क होगन का निधन 24 जुलाई को सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर उनके फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर स्थित घर में हुआ। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमेरिकी मीडिया ने इस खबर को पुष्टि की जिसके बाद में WWE ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी खबर की जानकारी दी।
WWE ने क्या कहा
WWE ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर हल्क होगन की एक तस्वीर साझा कर लिखा कि “WWE को यह जानकर दुख हुआ कि WWE हॉल ऑफ फेमर हल्क होगन का निधन हो गया है। पॉप संस्कृति की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक, होगन ने 1980 के दशक में WWE को वैश्विक पहचान दिलाने में मदद की। WWE होगन के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है।”
WWE के अलावा फिल्मों और टीवी पर भी आए नजर
हल्क होगन के करियर की शुरुआत एक रेसलर के रूप में फ्लोरिडा में हुई। उन्होंने WWF(अब WWE) में जगह बनाई। वो अपने Leg Drop और Whatcha gonna do when Hulkamania runs wild on you के लिए आज भी जाने जाते है। रेस्टलिंग के अलावा हल्क होगन ने फिल्मों और अमरीकी रियलिटी टीवी में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने ‘सबर्बन कमांडो’, ‘सांता विद मसल्स’, ‘स्पाई हार्ड’ और ‘मिस्टर नैनी’ जैसी फिल्मों में नजर आए है। उन्होंने होगन नोज़ बेस्ट नाम से एक रियलिटी शो भी प्रोड्यूस किया था जो उनके प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।