Bigg Boss 19 की हुई धमाकेदार शुरुआत, सलमान खान के विवादित शो में इस बार ये कंटेस्टेंट्स मचाएंगे बवाल!

लंबे समय से फैंस सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का इंतेज़ार कर रहे थे। सलमान का यह शो अपने 19वें सीजन के साथ टीवी पर वापस लौट आया है। बिग बॉस टीवी की दुनिया का एक मशहूर शो है जिसमें टीवी, फिल्म, यूट्यूब, पॉलिटिक्स से जुड़े हुए लोग आते है और एक साथ एक ही घर में रहते है। “बिग बॉस 19” का प्रीमियर एपिसोड रविवार 24 अगस्त को कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हुआ। सलमान खान ने शानदार परफॉर्मेंस के साथ बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत की। शो के पहले एपिसोड में सलमान ने इस साल के बिग बॉस कंटस्टेंट को दर्शकों से रूबरू कराया। इस बार बिग बॉस 19 में 16 कॉन्टेस्टेंट नजर आएंगे। यह शो जियो हॉटस्टार और कलर्स पर आएगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 से जुड़ा ये बड़ा अपडेट आया सामने, सलमान नहीं होंगे शो के अकेले host
बिग बॉस 19 में यह कंटेस्टेंट्स आयेंगे नजर
अशनूर कौर
बिग बॉस 19 की पहली कंटेस्टेंट बनी टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर। अशनूर कई सारे टीवी शो में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आ चुकी है। वह हाल ही में कलर्स के शो ‘सुमन इंदौरी’ में बतौर लीड भी नजर आई थी।
जीशान कादरी
जीशान कादरी एक राइटर, एक्टर और निर्देशक है है। वह ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में बतौर एक्टर नजर आ चुके है।
तान्या मित्तल
तान्या मित्तल एक स्प्रिचुअल इन्फ्लूएंसर मॉडल और उद्यमी है। तान्या इस साल आयोजित हुए महाकुंभ से सुर्खियों में आई थी। महाकुंभ में मची भगदड़ में उन्होंने लोगों की जान बचाई थी।
आवेज दरबार
आवेज दरबार सिंगर इस्माइल दरबार के बड़े बेटे है और एक्ट्रेस गौहर खान के जेठ है। आवेज एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर, डांसर और एक्टर है। आवेज की कई रिल्स और विडियोज सोशल मीडिया पर वायरल है।
नगमा मिराजकर
नगमा मिराजगर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस, मॉडल और डांस है। नगमा आवेज दरबार की गर्लफ्रेंड है और सोशल मीडिया पर काफी प्रसिद्ध।
नेहल चुडासमा
नेहाल चूड़ासमा एक मॉडल है और 2018 फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल की विनर रही है। नेहाल कई सारे मॉडलिंग शो, ब्यूटी पेजेंट और ब्यूटी शोज में नजर आ चुकी है।
यह भी पढ़ें: Thama के जरिए दिवाली पर लोगों को डराएंगे आयुष्मान और रश्मिका, सामने आया फिल्म का ट्रेलर।
बसीर अली
बसीर अली स्प्लिट्सविला 10के विजेता रह चुके है। बसीर रोडीज और ऐस ऑफ स्पेस 2 के रनरअप रह चुके है। इसके अलावा बसीर जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘कुंडली भाग्य में बतौर लीड एक्टर भी नजर आ चुके है।
अभिषेक बजाज
अभिषेक बजाज एक एक्टर और मॉडल हैं। अभिषेक टीवी की दुनिया का जाना माना चेहरा है। वह कई सारे टीवी शो और फिल्मों में नजर आ चुके है।
गौरव खन्ना
गौरव खन्ना एक टीवी एक्टर और होस्ट हैं। टीवी के लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। गौरव सोनी टीवी के शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के भी विजेता रह चुके है।
नतालिया जानोसजेक
नतालिया जानोसजेक एक विदेशी महिला है। जो को पेशे से एक मॉडल है और इस बार यह बिग बॉस का हिस्सा होंगी।
प्रणित मोरे
प्रणीत मोरे एक स्टैंडअप कॉमेडियन, कंटेंट क्रिएटर और आरजे है। प्रणीत बैंक वेंचर और बाप को मत सीखा में भी नजर आए है।
फरहाना भट्ट
फरहाना भट्ट एक एक्टर है। यह इम्तियाज अली की लैला मजनू में बतौर सपोर्टिंग एक्टर नजर आई थी।
नीलम गिरी
नीलम गिरी भोजपुरी फिल्मों की एक लोकप्रिय एक्टर हैं। वह कई सारी भोजपुरी फिल्मों में नजर आई है। भोजपुरी फैंस नीलम को ‘धक धक गर्ल’ के नाम से जानते है।
कुनिका सदानंद
कुनिका सदानंद एक लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री है। वह 110 फिल्मों में नजर आ चुकी है। इसके साथ ही वह कई सारे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी है।
मृदुल तिवारी
मृदुल तिवारी एक जाने माने यूट्यूबर और इन्फ्लुएंस है। अपनी यूट्यूब विडियोज और ब्लॉग्स के जरिए मृदुल हमेशा चर्चा में बने रहते है।
अमाल मलिक
अमाल मलिक बॉलीवुड के एक जाने माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं। वह सिंगर अरमान मलिक के भाई और अनु मलिक के भतीजे है।